लेन-देन को लेकर बुधवार दोपहर वकीलों के दो गुट हजरतगंज कोतवाली में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन उनके सामने भी हाथापाई होती रही। इस पर पुलिस ने एक गुट को कमरे में बंद कर दूसरे को परिसर से खदेड़ा। बवाल बढ़ता देख तीन थानों की फोर्स और आरएएफ बुला ली गई। देर शाम दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
लेन-देन को लेकर कोतवाली में भिड़े वकीलों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे, बुलानी पड़ी फोर्स, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीर लिखते समय मुंशियाने के सामने भी मारपीट
इसके बाद सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा ने तहरीर लिखकर देने को कहा और सिर्फ पीड़ित को थाना परिसर में रहने का निर्देश दिया। बाकी को बाहर कर दिया गया, लेकिन फिर भी दोनों ओर से वकील पहुंचते रहे। करीब 15 मिनट में कोतवाली परिसर से मुख्य सड़क पर वकीलों की भीड़ लग गई। बार एसोसिएशन से पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी भी आए और सीधे मुंशियाने में तहरीर लिख रहे अपने-अपने साथी के पास पहुंच गए। वहां एक -दूसरे को देखते ही दोनों गाली-गालौज करने लगे और धमकाते हुए बाहर आ गए। मुंशियाने के सामने दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों को परिसर से खदेड़ा।
एक ने लूट तो दूसरे ने नौकरी के नाम ठगने का लगाया आरोप
सीओ हजरतगंज ने बताया कि शिवबहादुर सिंह ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ सड़क पर घेरकर पीटने और असलहा दिखाकर दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, अजय शर्मा ने शिवबहादुर सिंह पर पांच महीने पंचायत राज विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। नौकरी न लगने पर रकम वापस मांगी तो शिव बहादुर धमकी देने लगे। बुधवार दोपहर वह रॉयल होटल के सामने से दोस्तों के साथ जा रहे थे। तभी शिवबहादुर सिंह, दिलीप सिंह, अंबिका सिंह डब्बू व आधा दर्जन अन्य लोगों ने घेर लिया और हमला कर दिया। विरोध किया तो मारने-पीटने लगे। सीओ के मुताबिक दोनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
दो अन्य वकीलों ने दी तहरीर
सीओ ने बताया कि वकील राजकुमार शर्मा ने तहरीर दी कि वह अपने दोस्त अजय शर्मा से विवाद की बात सुनकर हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। जहां दिलीप सिंह, अंबिका सिंह, शिवबहादुर सिंह ने उन पर हमला कर दिया। राज शर्मा ने चेन व नकदी लूटने का आरोप लगाया। वहीं, शिवबहादुर पर नौकरी के नाम पर दो लाख ठगने की तहरीर दी। अन्य वकील शरद यादव ने शिवबहादुर, दिलीप सिंह, अंबिका सिंह, मो. ओवैस, प्रखर मिश्रा उर्फद ऋषि, तन्मय, सोनी और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी । केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोतवाली के बाहर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स।