फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत की जमीन को लेकर जबरदस्त बवाल, दुकानें फूंकी, गोलियां चलीं, तस्वीरें

Mon, 29 Aug 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 29 Aug 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Clash for land in Bahraich.

(महसी/फखरपुर)। नंदवल बाजार स्थित पंचायत भवन की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार सुबह पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पक्ष के लोग भिड़ गए। उनके बीच ईंट-पत्थर चले और फायरिंग की गई। इस दौरान दुकानों में आग लगा दी गई। पत्थरबाजी और फायरिंग में छह लोग घायल हुए हैं। चार दुकानें जल गईं।

Clash for land in Bahraich.

मौके पर पहुंची छह थानों की पुलिस दो घंटे में स्थिति पर काबू पा सकी। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। सूचना पर डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। हिंसा में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Clash for land in Bahraich.

बौंडी थाना क्षेत्र की नंदवल बाजार स्थित ग्राम पंचायत भवन की जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद याकूब अपना हक जता रहे हैं। सोमवार सुबह पूर्व प्रधान याकूब अपने सहयोगी इरफान, कलऊ व अन्य दर्जनों समर्थकों के साथ पंचायत भवन पर पहुंचे और उसकी चहारदीवारी को ढहाकर नया निर्माण शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clash for land in Bahraich.

इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार भी समर्थकों के साथ पहुंचे। दोनों पक्ष में विवाद के साथ मारपीट और पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। इस बीच फायरिंग भी की गई जिससे अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
Clash for land in Bahraich.

भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पंचायत भवन के निकट बजरंगी के छप्पर, बुद्धू के होटल, नसीम की पान दुकान, फिरोज की मीट शॉप और खलील की चाय की दुकान में आग लगा दी। दुकानें धू-धू कर जल उठीं। फायरिंग और पथराव में सुखराम, शिवराम, बुद्धू, मुनीम वर्मा, सद्दाम और महफूज समेत छह लोग घायल हो गए। थाने पर सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। जिसके संघर्ष और बढ़ा। (पूछताछ करते डीआईजी।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed