फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र में दीपावली सा चमक रहा सराफा बाजार, कारोबारी बोले- 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान, तस्वीरें

Mon, 19 Oct 2020 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
condition of jewellery shops in navratri in lucknow
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के दिन, शुभ संयोग और शादियां करीब....। ऐसे शुभ मौके पर अगर जेवर नहीं खरीदेंगे तो भला कब खरीदे जाएंगे। इसी सोच के साथ खरीदारों के आने से सोने की बढ़ती कीमतों के बीच भी सराफा बाजार जगमगा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बाजार की इस चमक के दो कारण हैं, एक तो शादियां नजदीक हैं, दूसरे डेली कस्टमर भी साथ में आ गए हैं। पितृ पक्ष और मलमास के कारण नवरात्र और शादियों के दिन की दूरी घटने से बाजार में कस्टमर की डबल एंट्री हो रही है। कोविड ने आर्थिक चुनौती दी है, सोने की कीमत भी ज्यादा है, ऐसे में कारोबारियों ने बाजार में लाइट वेट ज्वैलरी से दुकानें भर दी हैं और कस्टमर को भी उसी बजट में मनमाफिक सामान मिल रहा है। लखनऊ सराफा का अनुमान है कि नवरात्र खत्म होते-होते 25 करोड़ रुपये की चमक बाजार में बिखरेगी। 

 
condition of jewellery shops in navratri in lucknow
ज्वैलरी पसंद करती महिला - फोटो : अमर उजाला
ग्राहक का बजट वही, पर जरूरतें उतनी में पूरी
श्रीबद्री सर्राफ, सिंगारनगर की डायरेक्टर ऑपरेशनल श्रुति केसरवानी कहती हैं कि जब शादी की खरीदारी के लिए ग्राहक आता है तो उसे अंगूठी, सेट, चेन, ब्रेसलेट, मांग टीका, नथ सब चाहिए होता है। हम उसके तय बजट में जरूरत का सभी सामान तैयार करके दे रहे हैं।
condition of jewellery shops in navratri in lucknow
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
100% ग्राहकों की वापसी 
श्री आरके ज्वैलर्स, आलमबाग के राजीव कुमार कहते हैं कि नवरात्र आते ही हमें 100 फीसदी ग्राहक मिल गए हैं। इनमें जरूरत और निवेशक दोनों हैं। सोने के बढ़ते दाम के कारण लोग कम वजन के जेवर पसंद कर रहे हैं। पहले बड़ा हार 55 से 60 ग्राम तक और छोटा हार 30-35 ग्राम का हुआ करता था। इस बार जो ग्राहक बाजार में है वो 40 से 20 ग्राम तक का हार तैयार करने को कह रहा है। हालांकि उसे खर्च उतना ही करना पड़ रहा है।
शादी की वजह से डायमंड व पोल्की की डिमांड बढ़ी
अरासली ज्वैलर, गोमतीनगर के राघव गुप्ता कहते हैं कि इन दिनों जो खरीदार हैं उन्हें फंक्शन बेस्ड कहा जा सकता है। दो नवरात्र बीते हैं, तीसरे व चौथे तक शादी की खरीदारी करने वालों के साथ डेली खरीदार भी आ जाएंगे। वैवाहिक खरीदारी में डायमंड व पोल्की के जेवर पसंद किए जा रहे हैं। जबकि डेली कस्टमर को तो सोना ही चाहिए, फिर कितना ही महंगा क्यों न हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
condition of jewellery shops in navratri in lucknow
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
निवेश करने वाले कस्टमर भी बाजार में
गोमतीनगर स्थित जुगल किशोर द ज्वैलर्स के निलय रस्तोगी कहते हैं कि कस्टमर लौट आए हैं और बंदी का असर अब जाता रहा है। जिनके यहां फंक्शन है, वे कीमतें नहीं देख रहे हैं। निवेश करने वाला कस्टमर अलग होता है, लेकिन वो भी इस वक्त बाजार में है। हमने ग्राहक की जेब और पसंद का खयाल रखते हुए लाइटवेट ज्वैलरी तैयार करवाईं हैं और ऑन डिमांड भी दे रहे हैं। इस दिनों टर्किश डिजाइन चलन में है। ये देखने में तो भारी, लेकिन वजन में हल्की होती है। खास बात है कि नेक्स्ट जेन की युवतियों की पसंद के हिसाब से है। 22 कैरेट की शुद्धता की गारंटी हम देते हैं। 

ऑफर ही ऑफर 
30% 
सोने की बनवाई पर छूट का फायदा 
20% 
तक हीरे की फ्लैट वैल्यू पर छूट
20% 
की छूट पोल्की की फ्लैट वैल्यू पर
 
विज्ञापन
condition of jewellery shops in navratri in lucknow
आदिश जैन - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार में ये भी ट्रेंड
- सराफा कारोबारी उमेश पाटिल कहते हैं कि पहले बड़ा हार 55 से 60 ग्राम तक और छोटा हार 30-35 ग्राम का हुआ करता था। इस बार जो ग्राहक बाजार में है वो 40 से 20 ग्राम तक का हार तैयार करने को कह रहा है। 
- कारोबारी विनोद माहेश्वरी कहते हैं कि इटैलियन लुक की वजह से ये लोगों काे लुभा रहे हैं। वहीं, एक ग्राम सोने के जेवर भी पसंद किए जा रहे हैं।
- इंडिया बुलियन व ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष समित रस्तोगी कहते हैं कि राजकोट, महाराष्ट्र, मुंबई की डिजाइर ज्वैलरी वजन में कम, देखने में भारी और स्टाइलिश होने का कारण पसंद की जा रही है। 
- कारोबारी शालिनी अग्रवाल कहती हैं कि पहले 22 कैरेट लेते थे, अब 18 कैरेट में बना जेवर ले रहे लोग। वहीं, प्लेटिनम एक विकल्प बनकर सामने आया है। दरअसल इसके रेट स्थिर होते हैं, इसे एमआरपी पर लिया जाता है।

इस जगमगाहट से हर सराफा कारोबारी खुश
अनलॉक की शुरुआत में ग्राहकों की धीमी आमद सोने की बढ़ती कीमतों से सहमे सराफा कारोबारियों ने नवरात्र में उमड़े ग्राहकों को देखकर राहत की सांस ली है। अब कारोबारियों को अनुमान है कि नवरात्र के अंत तक सराफा कारोबार 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा।  - आदिश जैन, संगठन मंत्री, लखनऊ सराफा 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed