फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस दुष्कर्म कांड पर यूपी में कांग्रेस सड़कों पर... लखनऊ में लाठीचार्ज, प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 04:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
congress protest against hathras gang rape case in lucknow.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हाथरस दुष्कर्म कांड में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और योगी सरकार को निशाने पर लिया। लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश की।



उन्हें रोकने लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे।

congress protest against hathras gang rape case in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की भी हुई।

congress protest against hathras gang rape case in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

हाथरस दुष्कर्म कांड में पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीनता दिखाने और मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने बिना परिवार की मर्जी के पीड़िता के शव का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress protest against hathras gang rape case in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि रात को ढाई बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता का उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। जब वह जीवित थी तो सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ तो सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया।

उन्होंने आगे ट्वीट किया कि पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। यह घोर अमानवीयता है। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया। अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया।
विज्ञापन
congress protest against hathras gang rape case in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है। (प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का एक दृश्य।)

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed