फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya : अयोध्या में आज से दिव्य दीपोत्सव, त्रेतायुग जैसी सजी रामनगरी

Wed, 11 Nov 2020 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Nov 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2020 : Deepotsav will start in AYodhya from today.
अयोध्या में दीपोत्सव 2020 - फोटो : amar ujala

दिव्य दीपोत्सव पर रामनगरी में सदियों बाद त्रेतायुग जैसी भव्यता और उल्लास जीवंत होती दिख रही है। लंका विजय कर घर लौटे प्रभु राम के आगमन की खुशी में जलाई गई दीपों की माला और घर-घर हुई सजावट ने विश्व को दिवाली जैसा पावन पर्व दिया था। इस बार श्रीराम की जन्मभूमि पर सदियों की प्रतीक्षा के बाद शुरू हुए भव्य राममंदिर निर्माण ने बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दिव्य दीपोत्सव की खुशी को अनंत गुना बढ़ा दिया है। इस बार दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या 5 लाख 51 हजार दीपों से जगमगाएगी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अयोध्या अपना नाम दर्ज कराएगा।

Ayodhya Deepotsav 2020 : Deepotsav will start in AYodhya from today.
- फोटो : amar ujala

रामायण के दृश्यों के जरिए सबमें राम-सबके राम की अनुपम झलक कार्यक्रम स्थलों, सरयू के घाटों से लेकर सड़कें-गलियां, मठ-मंदिरों समेत 16 प्रवेश द्वारों की दिव्यता बढ़ा रही है।

Ayodhya Deepotsav 2020 : Deepotsav will start in AYodhya from today.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में दिव्य दीपोत्सव की नींव रखते हुए घोषणा की थी कि जल्द ही राममंदिर निर्माण की अनुपम बेला अयोध्या की भव्यता बढ़ाएगी। यह सपना पिछले साल 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साकार हुआ। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन और निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दीपोत्सव को लेकर समूचे विश्व में रामभक्तों का उल्लास देखने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2020 : Deepotsav will start in AYodhya from today.
अयोध्या - फोटो : amar ujala

योगी सरकार ने लोगों के उल्लास को देखते हुए कोरोना के कारण आने की इजाजत भले ही नहीं दी, मगर रामलला के दरबार में वर्चुअल दीप जलाने का प्लेटफार्म जन-जन के लिए उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2020 : Deepotsav will start in AYodhya from today.
अयोध्या - फोटो : amar ujala

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 13 नवंबर को सीएम योगी समेत राज्यपाल एवं कई मंत्री शिरकत करेंगे। इस दौरान पूरे रामनगरी में करीब दस लाख दीप जलाए जाएंगे। अकेले राम की पैड़ी पर ही छह लाख दीप जलाने की तैयारी है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित करना है कि हर हाल में 40 मिनट के भीतर 5.51 लाख दीप जल जाएं और पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed