{"_id":"69be6d9a1977554aae071763","slug":"eid-2026-akhilesh-yadav-reached-aishbagh-eidgah-in-lucknow-to-extend-greetings-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2026: मुबारकबाद देने ऐशबाग ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव; ईद की खुशियों में घुली सियासत, 2027 का संकेत दिखा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2026: मुबारकबाद देने ऐशबाग ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव; ईद की खुशियों में घुली सियासत, 2027 का संकेत दिखा साफ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:55 PM IST
सार
Eid 2026: ईद के मौके पर मुबारकबाद देने अखिलेश यादव ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। इस मौके पर ईद की खुशियों में सियासत का मिलाप दिखा। सपा मुखिया के बयानों से 2027 लक्ष्य का संकेत साफ नजर आया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश में आज यानी शनिवार को ईद मनाई जा रही है। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। उनके पहुंचने पर भीड़ बेकाबू हो गई। मौजूद लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने गले मिलकर बधाई दी। लोगों से बात की। ईदगाह से बाहर निकलने पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मणों के अपमान और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। तंज कसा कि राजधानी में अब दोबारा बाटी-चोखा की दावत नहीं हो पाएगी। चुटिया पकड़कर खींच लिया गया है। बताइए कितना अपमान हुआ।
Trending Videos
2 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा मुखिया ने आगे कहा कि 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है। भाजपा का अब कुछ चलने वाला नहीं है। पीएम मोदी जहां से कई बार चुने गए हैं, वहां एक छात्र की हत्या कर दी गई। खुलेआम, गोलियां चल रही हैं। इससे पहले गोरखपुर में भी गोरख धंधा होते देखा है। प्रदेशभर में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, राजधानी में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत के गम में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
4 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर अखिलेश यादव, सांसद दिनेश शर्मा और अजय राय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन की ओर से ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नमाजियों की सहूलियत के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।