{"_id":"5de4b0438ebc3e54fd32eaf1","slug":"eleven-trains-affected-due-to-construction-work-of-under-pass","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमतीनगर में अंडरपास के निर्माण कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, ये गाड़ियां रहेंगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोमतीनगर में अंडरपास के निर्माण कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, ये गाड़ियां रहेंगी बाधित
Mon, 02 Dec 2019 12:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन की ओर से गोमतीनगर में लिमिटेड हाईट सबवे (अंडरपास) का निर्माण कार्य दो दिसंबर से शुरू होगा। इससे 11 ट्रेनों का संचालन दो दिन प्रभावित होगा। उन्हें बदले हुए रूट व रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। अंडरपास के निर्माण के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से रेलवे बोर्ड से ब्लॉक मांगा गया था।
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद बाद रेलवे बोर्ड ने कई चरणों में ब्लॉक देने का फैसला लिया है। इसी क्रम में पहला ब्लॉक दो व तीन दिसंबर को चार घंटे के लिए लिया जाएगा। इससे दिलकुशा-बाराबंकी रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
गौरतलब है कि साल 2016 में दिलकुशा मल्हौर रेलखंड पर सीमित ऊंचाई वाला अंडरपास बनाने के लिए बजट को मंजूरी मिली थी। हनीमैन चौराहे से खरगापुर तक जाने के लिए अंडरपास बनाया जाना था, लेकिन मौके पर तकनीकी पेंच फंसने से निर्माण कार्य अटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ये ट्रेनें होंगी बाधित
2 दिसंबर : गोरखपुर-एलटीटी (15063) व अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण (15270) बदले रूट मानकनगर, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, मल्हौर के रास्ते चलेगी। वहीं कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी (14222) लखनऊ में डेढ़ घंटे, धनबाद फिरोजपुर गंगा-सतलज व फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर को मल्हौर में 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
2 दिसंबर : गोरखपुर-एलटीटी (15063) व अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण (15270) बदले रूट मानकनगर, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, मल्हौर के रास्ते चलेगी। वहीं कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी (14222) लखनऊ में डेढ़ घंटे, धनबाद फिरोजपुर गंगा-सतलज व फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर को मल्हौर में 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
3 दिसंबर : अमरनाथ एक्सप्रेस (15097) व गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस लखनऊ की जगह मल्हौर, बादशाहनगर, ऐशबाग के रास्ते चलेगी। वहीं जलियावाला बाग एक्सप्रेस जफराबाद, सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। धनबाद से आने वाली गंगा-सतलज 80 मिनट, गोरखपुर-यशवंतपुर (15023) 60 मिनट व फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर (54333) 40 मिनट रास्ते में रोककर चलाई जाएगी।