फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा: बैंक्वेट हॉल और पेंट की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Mon, 09 Nov 2020 11:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in banquet hall and shop of paint in lucknow
बैंक्वेट हाल में भरा धुआं, पेंट की दुकान में आग के बाद जला सामान - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गुडंबा के आदिलनगर इलाके में पेंट व सेनेटरी की दुकान में रविवार सुबह आग लग गई। दुकान के तेज लपटें व धुआं निकलता देख राहगीरों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आशियाना के रतनखंड स्थित आरबीएम बैंक्वेट हाल में शनिवार देर रात को आग लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने फायर कंट्रोल को सूचना दी। आग पर दो घंटे में काबू  पाया गया। पुलिस दोनों स्थानों पर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

 
fire broke out in banquet hall and shop of paint in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अलीगंज निवासी सुशील जायसवाल की आदिलनगर में जायसवाल ट्रेडर्स के नाम से पेंट व सेनेटरी की दुकान है। सुशील के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे मकान मालिक अजय सिंह ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने तत्काल पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने के कारण करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 
fire broke out in banquet hall and shop of paint in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
बैंक्वेट हाल व गेस्ट हाउस में भरा धुआं
आशियाना थानाक्षेत्र के रतनखंड स्थित आरबीएम बैंक्वेट हाल में शनिवार देर रात को आग लगी तो बैंक्वेट व गेस्ट हाउस से धुआं व आग की लपटें निकलता देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षाकर्मी अनिल ने तत्काल सूचना मालिक व फायर कंट्रोल रूम को दी। पांच दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out in banquet hall and shop of paint in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पीजीआई क्षेत्र में रहने वाले गेस्ट हाउस के मालिक आरपी पांडेय के मुताबिक, आग लगने का कारण साफ नहीं है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक ,आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
fire broke out in banquet hall and shop of paint in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
पेंट व केमिकल ने बढ़ाई मुसीबत
पुलिस के मुताबिक, दुकान में पेंट व केमिकल होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही थी। आग पर पानी पड़ते ही भड़क जाता। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। एक बार आग बुझ गई। लेकिन दोबारा कुछ देर बाद भी धुआं निकलने लगा। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। वहीं इंदिरानगर फायर स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक दुकान में फायर फाइटिंग सिस्टम का कोई इंतजाम नहीं था। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed