{"_id":"5a8a8d3b4f1c1b4e588b9754","slug":"five-dead-in-bike-tripling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग करना इन छह युवकों पर पड़ा भारी, ये हुआ दर्दनाक अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग करना इन छह युवकों पर पड़ा भारी, ये हुआ दर्दनाक अंजाम
Mon, 19 Feb 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
tripling
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रिपलिंग करना फैजाबाद और बाराबंकी में छह लोगों पर भारी पड़ गया। फैजाबाद में तीन दोस्तों को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि बाराबंकी में दो दोस्तों की जान चली गई और एक साथी मौत से जूझ रहा है।
2 of 6
tripling
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद के थाना खंडासा क्षेत्र में सतनापुर शारदा नहर के पुल पर रविवार रात लगभग दस बजे अनियंत्रित बुलेट नहर में जा घुसी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बाहर निकलवाया तो सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू (35) और प्रवीण सिंह उर्फ प्रिंसू (22) की मौत हो चुकी थी। जबकि उनका तीसरा साथी अनिरुद्ध सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया था। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही अनिरुद्ध ने भी दम तोड़ दिया।
3 of 6
tripling
- फोटो : amar ujala
तीनों युवक पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र अर्न्तगत जरई गाँव के निवासी थे। अपने गांव के ही निवासी विकास सिंह की बारात में शामिल होने के लिए तीनों प्रवीण की बुलेट पर सवार होकर फैजाबाद में खंडासा रायपट्टी गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tripling
- फोटो : amar ujala
आशंका जताई जा रही है कि विपरीत दिशा से पुल पर आ रहे किसी वाहन को पास देने के चक्कर में बुलेट सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुल पर न चढ़कर पुल के बगल से नहर में जा घुसी। गाड़ी कौन चला रहा था, ये नहीं पता चल सका है। मृतकों के पास सें बियर की बोतल भी मिली है। इससे ये भी संदेह है कि नशे में होने के कारण गाड़ी चालक ने संतुलन खोया हो।
विज्ञापन
5 of 6
tripling
- फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रवीण सिंह अविवाहित था। उसकी दो बहनें डिम्पल व दीपा है दोनों नेत्रहीन हैं। वहीं, मृतक सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू के घर में पत्नी, बेटी प्राची (14) और बेटा सौरभ सिंह (10) हैं। जबकि अनिरुद्ध सिंह की शादी एक साल पहले सात फरवरी को हुई थी। सूचना पाकर तीनों के घर वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो कोहराम मच गया। रई गांव में भी तीन युवकों की मौत से मातम पसरा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।