फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेकुलर मोर्चा के झंडे पर भी शिवपाल ने दिया मुलायम सिंह को सम्मान, पर इसे जगह नहीं, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Sep 2018 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Sep 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
flag of samajwadi secular morcha contains the picture of mulayam singh yadav and shivpal yadav
samajwadi secular morcha flag - फोटो : amar ujala
विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर आखिरकार शिवपाल यादव की गाड़ी में समाजवादी सेकुलर मोर्चा का नया झंडा लग ही गया। मोर्चा गठन के बाद से ही बगावती तेवर में नजर आ रहे शिवपाल ने कुछ दिन पहले सपा का झंडा अपनी गाड़ी से निकाल दिया था, जिसके बाद से सेकुलर मोर्चा के झंडे के रूप रंग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई थी। 
flag of samajwadi secular morcha contains the picture of mulayam singh yadav and shivpal yadav
samajwadi secular morcha flag - फोटो : amar ujala
समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद से ही मुलायम सिंह यादव के हक और सम्मान की बात कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने नए झंडे में नेताजी को भी जगह दी है। लाल, पीले और हरे रंग के इस झंडे में अब साइकिल की जगह नहीं है। इसमें एक तरफ शिवपाल की तो दूसरी तरफ बड़े भाई मुलायम यादव की तस्वीर है। 
flag of samajwadi secular morcha contains the picture of mulayam singh yadav and shivpal yadav
शिवपाल - फोटो : SELF
मालूम हो कि बीते 29 अगस्त को सपा संरक्षक शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। हालांकि, समाजवादी पार्टी में रहने के बावजूद उन्होंने पांच सितंबर को अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा हटवा दिया था। इसके बाद से ही सेकुलर मोर्चा के नए झंडे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
flag of samajwadi secular morcha contains the picture of mulayam singh yadav and shivpal yadav
samajwadi secular morcha - फोटो : amar ujala
अपने भतीजे से निराश हुए शिवपाल इससे पहले ट्विटर हैंडल पर अपना परिचय बदलने के साथ ही अखिलेश यादव को अनफॉलो कर चुके हैं। इन सारे कदमों से शिवपाल ने समाजवादी सेकुलर मोर्चे को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। 
विज्ञापन
flag of samajwadi secular morcha contains the picture of mulayam singh yadav and shivpal yadav
shivpal and akhilesh - फोटो : amar ujala
उधर, 16 सिंतबर को फैजाबाद में बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले आयोजित परिवर्तन महारैली में शिवपाल यादव ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या हो, उसे उसी आधार पर आरक्षण देना चाहिए। उन्होंने फिर परिवार की राजनीति का दर्द बयां करते हुए कहा कि सपा के नए मुखिया की उपेक्षा के कारण नया मोर्चा बनाना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed