फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाइवे पर पलटा गैस टैंकर, एलपीजी गैस फैलने से आग लगने के डर से हड़कंप

Thu, 10 Nov 2016 02:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
 gas tanker accident in barabanki.

लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर एलपीजी टैंकर के पलटने से महिला डॉक्टर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गैस रिसाव होने से करीब एक किलोमीटर के एरिया में गैस की धुंध छा गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा।

 gas tanker accident in barabanki.
एक ठेले वाले को बचाने के चक्कर में इंडेन कंपनी का एलपीजी गैस टैंकर सामने से आ रही एक बोलेरो व एक सफारी कार से टकराकर  पलट गया। इस दौरान आग लगने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड के वाहन पर सवार कर्मी मौके पर पहुंच गए।
 gas tanker accident in barabanki.

बचाव कार्य के लिए इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट से आई टीम ने करीब शाम साढ़े 7:00 बजे किसी तरह रिसाव बंद किया। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों को सतर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 gas tanker accident in barabanki.

बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रहे इंडेन गैस कंपनी के टैंकर के सामने शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के समीप अचानक एक ठेले वाला आ गया। ठेले वाले को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा, इस दौरान हाईवे पर आ रही एक सफारी कार व एक बोलेरो भी टैंकर से टकरा गई और टैंकर हाईवे पर ही पलट गया। (तस्‍वीर- टैंकर से टकराने के बाद सफारी का अगला हिस्सा बुरी तरह ‌क्षतिग्रस्त हो गया।)

विज्ञापन
 gas tanker accident in barabanki.

इस हादसे में सफारी सवार हिंद मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही डॉ. शाहनूर खातून और चालक शिव कुमार सोनी समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन का निजी अस्पताल और दो जिला अस्पताल में भर्ती हैं। महिला डॉक्टर की हालत गंभीर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed