फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिटनेस के जुनून में जुटे लखनऊवासी, पैडल से नाप रहे दुनिया, पेरिस में लहराया तिरंगा

Thu, 19 Sep 2019 03:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Sep 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
iitians prof. R.K verma made pedal passenger group
पैडल ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
उनमें फिटनेस को लेकर जुनून हैं तभी तो वे साइकिल के दीवाने बने और साइकिलिंग को खुद को फिट रखने का जरिया बनाया। 2011 में चार लोगों के साथ मिलकर आईआईटीयंस प्रो. आरके वर्मा ने पेडल यात्री ग्रुप बनाया। आज इस ग्रुप में 150 से अधिक डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, सैन्य अफसर और विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े लोग शामिल हैं, जो महज एक मेसेज पर हफ्ते में चार दिन 1090 चौराहे पर जुटते हैं और निकल पड़ते हैं 200 किमी. की साइकिल राइड पर।

 
iitians prof. R.K verma made pedal passenger group
आनंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला

अपने साथ लेकर चलते हैं ‘वह फिट है तो हिट है’ का संदेश। साथ ही लोगों को ‘साइकिल चलाओ सेहत बनाओ और पर्यावरण बचाओ’ का संदेश भी देते चलते हैं। ग्रुप के संस्थापक सदस्यों में से एक उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव आनंद किशोर पांडेय कहते हैं कि हम सब व्यस्त हैं।

iitians prof. R.K verma made pedal passenger group
पैडल ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर के काम निपटाते हैं, लेकिन हमारे पास खुद के लिए समय नहीं है। खुद के लिए समय कैसे निकालें, इसी सोच के साथ पेडल यात्री ने काम करना शुरू किया। इसमें जब लोग जुड़े तो वे नॉन प्रोफेशनल राइडर थे, लेकिन लगातार प्रैक्टिस के बाद अब प्रोफेशनल राइड करने लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
iitians prof. R.K verma made pedal passenger group
पैडल ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
आनंद बताते है कि ग्रुप में हर कोई शामिल नहीं हो सकता। सदस्य बनने के लिए एक हफ्ते में 200 किमी. की चार साइकिल राइड जरूरी है। ग्रुप के सदस्यों में 12 साल की उम्र से 60 साल से अधिक उम्र तक के लोग शामिल हैं।

 
विज्ञापन
iitians prof. R.K verma made pedal passenger group
मेजर जनरल एवीके मोहन - फोटो : अमर उजाला

खुश रहने के लिए साइकिल चलाएं
साइकिलिंग से स्टेमिना बढ़ता है। स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कुछ तरह के कैंसर, अवसाद, मधुमेह, मोटापा और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाती है साइकिलिंग। खुश और स्वस्थ रहने के लिए साइकिल जरूरी है। - मेजर जनरल एवीके मोहन, सदस्य पेडल यात्री ग्रुप
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed