फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादें: ‘मेरी मिल्कियत नहीं बाबरी जो मेरे बाद मेरा बेटा करेगा पैरवी’

Wed, 20 Jul 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Wed, 20 Jul 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
interview of hashim ansari
2014 में मीड‌िया से मुखात‌िब हाश‌िम - फोटो : PTI
बाबरी मस्ज‌िद के सबसे बुजुर्ग मुद्दई हाशिम अंसारी का निधन बुधवार सुबह उनके आवास पर हो गया। हाशिम अयोध्या में मुस्लिमों ही नहीं हिंदुओं के भी चहेते थे। वह शांत‌ि चाहते थे और जीते जी इस विवाद पर फैसला भी। पढ़ें, 2014 हाशिम से की गई बातचीत के ये अंश...
interview of hashim ansari
हाशिम अंसारी - फोटो : amar ujala
बाबरी मस्जिद मुकदमे के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी फैसाला चाहते थे। दो साल पहले उन्होंने कहा था ‘जब तक एक भी मुसलमान रहेगा, तब तक बाबरी मस्जिद की पैरवी होती रहेगी। हम नहीं करेंगे तो 25 करोड़ मुसलमान पैरवी करेंगे।
interview of hashim ansari
हाशिम अंसारी - फोटो : amar ujala

नेताओं के रवैये से बेहद नाराज मुद्दई हाशिम अंसारी ने कहा था, बाबरी मस्जिद कोई मेरी मिल्कियत नहीं है, जो मेरे बाद मेरा बेटा इस मुकदमे की पैरवी करे। हालांक‌ि इस इंटरव्यू के बाद अगले साल उन्होंने ये भी कहा,  हमारे जाने के बाद मुकदमे की पैरोकारी हमारा लड़का इकबाल करेगा लेकिन लाठी-डंडे से और न ही गंदी तकरीर से बल्कि सद्भावना व प्रेम से ही कर सकता है। अंसारी ने कहा, रामलला की दुर्दशा देखी नहीं जाती, उन्हें आजाद देखना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
interview of hashim ansari
हाशिम अंसारी - फोटो : amar ujala

उस वक्त 94 साल के हाशिम अंसारी ने नेताओं के रवैये की वजह से बाबरी मस्जिद मुकदमे की पैरवी से हटने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर 1992 को लाखों की भीड़ ने फोर्स के साथ मिलकर हमारी बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया। क्या हुआ? रायबरेली में चल रहे मुकदमे में कोई दोषी नहीं मिला। 

विज्ञापन
interview of hashim ansari
हाशिम अंसारी - फोटो : amar ujala

बाबरी मस्जिद सारे हिंदुस्तान के मुसलमानों की मिल्कियत है। हाशिम और उनके परिवार की नहीं। एक भी मुसलमान हिंदुस्तान में है तो वह बाबरी मस्जिद चाहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed