{"_id":"69415c0a5e4dddf22e0208df","slug":"ipl-2026-prashant-s-parents-burst-into-tears-of-joy-as-his-name-was-announced-2025-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2026: 14.20 करोड़ में प्रशांत की नीलामी होने पर खुशी से झूम उठे परिजन, रो पड़े मां-बाप, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल 2026: 14.20 करोड़ में प्रशांत की नीलामी होने पर खुशी से झूम उठे परिजन, रो पड़े मां-बाप, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:38 PM IST
सार
अमेठी के प्रशांत वीर के आईपीएल 2026 की नीलामी में इतिहास रचने के बाद उनके माता-पिता व परिजन खुशी से झूम उठे। वहीं, उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
1 of 6
अपनी खुशी जाहिर करते प्रशांत वीर के माता-पिता।
- फोटो : amar ujala
आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में अमेठी जिले के होनहार क्रिकेटर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।
प्रशांत के मां-बाप उनके नाम की घोषणा होते ही खुशी से झूम उठे और उनकी आंखों में बेटे की सफलता के लिए आंसू आ गए। प्रशांत के परिजन आईपीएल 2026 के लिए की जा रही नीलामी को अमेठी में ऑनलाइन पर देख रहे थे।
Trending Videos
2 of 6
अपनी खुशी जाहिर करते प्रशांत वीर के माता-पिता।
- फोटो : amar ujala
इस सफलता की खुशी पूरे परिवार में दिखाई दे रही है। उनके छोटे भाई आर्य वीर भी क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं और वर्तमान समय में कानपुर स्थित कमला क्लब में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्रशांत के परिजनों ने ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया देखी।
- फोटो : amar ujala
आर्य वीर ने बताया कि प्रशांत वीर बचपन से उनके आदर्श रहे हैं। मेहनत और अनुशासन ने उन्हें प्रेरित किया है। बड़ी बहन निकिता तिवारी का विवाह हो चुका है और वह भी भाई की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही हैं। परिवार इस सफलता को यादगार क्षण मान रहा है।
4 of 6
परिजनों ने इस तरह जताई खुशी
- फोटो : amar ujala
गूंजीपुर निवासी क्रिकेटर प्रशांत वीर तिवारी ने आईपीएल 2026 में चयन पाकर जिले को नई पहचान दी है। प्रारंभिक शिक्षा संग्रामपुर स्थित भारद्वाज एकेडमी और केपीएस स्कूल में हुई। पढ़ाई के दौरान क्रिकेट के प्रति रुचि स्पष्ट हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
नीलामी देखने के लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ।
- फोटो : amar ujala
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में कोच गालिब अंसारी के मार्गदर्शन में उन्होंने अभ्यास शुरू किया। बाद में चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी में हुआ, जहां कक्षा नौ और दस की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट सहारनपुर से उत्तीर्ण की। वह स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।