फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

68500 शिक्षक भर्ती की उत्तर पुस्तिकाओं में भारी हेराफेरी, कार्बन कॉपी व स्कैन कॉपी में अलग-अलग उत्तर

Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
irregularities found in copies during  investigation in teachers recruitment.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file

परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में परीक्षार्थियों को जैसे-जैसे स्कैन कॉपी मिल रही है, गड़बड़ियों के नए-नए कारनामे उजागर हो रहे हैं। शुक्रवार को परीक्षा नियामक कार्यालय में एक साथ 39 परीक्षार्थियों की स्कैन कापियां दिखाईं गईं। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उनकी कॉपी में लिखे उत्तर को बदल दिया गया है। पृष्ठ भी गायब करने की बात कही गई है। वहीं, एक दूसरे परीक्षार्थी की कॉपी में पहले से लिखे उत्तर को ही गलत कर दिया गया है। परीक्षार्थियों ने बताया कि उनके पास रखी कार्बन कॉपी और परीक्षा नियामक से मिली स्कैन कॉपी में कई बदलाव हैं।

irregularities found in copies during  investigation in teachers recruitment.

उन्होंने इस सब गड़बड़ियों के चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही स्कैन कापियों को पूरे साक्ष्य के साथ शनिवार को शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की जांच कर रही समिति के अध्यक्ष गन्ना सचिव संजय भूसरेड्डी को सौंपने का निर्णय लिया है। बता दें कि इसके पहले हाईकोर्ट में परीक्षार्थी सोनिका देवी के मामले की सुनवाई के दौरान कॉपी बदले जाने की पुष्टि हुई थी। इस दौरान तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक डॉ. सुत्ता सिंह ने इस गलती को स्वीकारा भी था।

irregularities found in copies during  investigation in teachers recruitment.

जांच समिति को दिखाएंगे स्कैन कॉपी
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को 39 परीक्षार्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती की स्कैन कॉपी दी गई। इसमें फिर से बड़ी संख्या में अंकों की खामियां मिलीं हैं। किसी को परिणाम में 22 तो कॉपी में 75 अंक मिले, तो किसी को कॉपी में 74 तो परिणाम में 19 अंक। इस प्रकार की गड़बड़ी अधिकांश कॉपियों में देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
irregularities found in copies during  investigation in teachers recruitment.
- फोटो : amar ujala

प्रतिभागियों ने तय किया है कि ये स्कैन कॉपियां शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही समिति के सामने रखी जाएंगी। इसके अलावा उनकी शिकायत थी कि कटिंग और ओवरराइटिंग पर कुछ अभ्यर्थियों को अंक मिले हैं, जबकि उन्हें कोई अंक नहीं दिए गए।

विज्ञापन
irregularities found in copies during  investigation in teachers recruitment.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जारी स्कैन कॉपी में शिखा यादव रोल नंबर 59600401908 को रिजल्ट में 22 तो स्कैन कॉपी में 75 अंक मिले हैं। अभिषेक वर्मा रोल नंबर 28280502751 को रिजल्ट में 60, जबकि स्कैन कॉपी में 67 अंक मिले हैं, इनके सात प्रश्नों के अंक नहीं जोड़े गए। आराधना वर्मा रोल नंबर 59590200569 को रिजल्ट में 19 अंक जबकि स्कैन कॉपी में 74 अंक प्राप्त हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed