हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी गर्दन पर 13 बार चाकू से वार किया गया है। इसमें बायीं तरफ से आठ बार चाकू से वार किया गया। जबकि दायीं तरफ से दो बार वार किया गया है। पीछे से तीन बार चाकू मारा गया है।
{"_id":"5daa9fb68ebc3e93cf6587d8","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-post-mortem-report-revealed-that-stabbed-her-neck-13-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड: पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी फिर 13 बार चाकू से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड: पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी फिर 13 बार चाकू से किए वार
Sat, 19 Oct 2019 12:56 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलेश तिवारी हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को लखनऊ में नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। हजारों लोग सड़क पर निकल आए और अमीनाबाद का बाजार बंद कराकर पुलिस-प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : अर्जुन साहू
अमीनाबाद में लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की तो पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि किसी युवती की गैर मजहब में शादी को लेकर कुछ झगड़े की बात को लेकर तनातनी की बात सामने आ रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भगवा कपड़े पहने दो संदिग्ध दिखे हैं जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, डीजीपी ओपी सिंह ने इस मामले में एसटीएफ को भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : अर्जुन साहू
एसएसपी ने बताया कि कमलेश खुर्शीदबाग के जिस घर में रहते थे, उसकी पहली मंजिल पर ही हिंदू समाज पार्टी का कार्यालय है। दोपहर को वह कुशीनगर निवासी कर्मचारी सौराष्ट्रजीत सिंह के साथ कार्यालय में बैठे थे तभी भगवा कपड़े पहने दो युवक वहां आ गए। कमलेश शायद उन्हें पहचानते थे। दोनों से वह बातचीत करने लगे। उन्होंने युवकों के लिए चाय-नाश्ता भी मंगाया। कुछ देर बाद उन्होंने सौराष्ट्रजीत सिंह को सिगरेट व गुटखा लाने के लिए बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : अर्जुन साहू
कर्मचारी के जाते ही बदमाशों ने अपने पास मौजूद मिठाई के डिब्बे से असलहे निकालकर कमलेश के गले में गोली मार दी। इसके बाद चाकू से सीने में कई वार किए व गला काट दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद सिगरेट-गुटखा लेकर लौटे सौराष्ट्रजीत सिंह ने उन्हें खून से लथपथ देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी चीखें सुनकर घर पर मौजूद परिवारीजन आ गए। खून से लथपथ कमलेश को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, कमलेश की हत्या से राजधानी हिल गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए।