{"_id":"5da96f5b8ebc3e93ba1b3424","slug":"driver-thrown-out-of-job-climb-ut-to-water-tower-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैन चालक का हंगामाः पानी की टंकी पर चढ़ धमकाया, नौकरी देते हो या जान दे दूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन चालक का हंगामाः पानी की टंकी पर चढ़ धमकाया, नौकरी देते हो या जान दे दूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्थायी किए जाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा वैन चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस में वैन चला रहा 26 वर्षीय सलमान स्थायी नौकरी व वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्कूल प्रबंधन को धमकाया कि मांग न मानी तो जान दे देगा। तीन घंटे तक चले हंगामे में स्कूल प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया तो वह नीचे उतरा।
2 of 5
सलमान को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे ने बताया कि हरदोई निवासी सलमान पिछले आठ वर्षों से यहां रहकर सीएमएस की गाड़ी चलाता है। सुबह 11 बजे वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस के काफी समझाने पर भी वह नीचे नहीं उतरा।
3 of 5
पानी की टंकी पर चढ़ा वैन चालक
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। दोपहर करीब 1.45 बजे सीएमएस की संस्थापिका भारती गांधी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सलमान को नीचे आने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने उसे परमानेंट किए जाने का पत्र लिखवा कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पानी की टंकी पर चढ़ा वैन चालक
- फोटो : अमर उजाला
सलमान ने एक परिचित को फोन कर पत्र ऊपर मंगवाया। वह पत्र से संतुष्ट नहीं हुआ। कहा, कि पत्र में सिक्योरिटी एजेंसी में स्थायी करने की बात लिखी गई है। वह दोबारा पानी की टंकी पर जाकर बैठ गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी का नाम हटाकर स्कूल का नाम लिख दिया गया है। साथियों से इसकी पुष्टि करने के बाद दोपहर 2.15 बजे वह नीचे उतर आया।
विज्ञापन
5 of 5
सीएमएस की संस्थापिका
- फोटो : अमर उजाला
सीएमएस के जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने बताया कि सलमान मांटू सिक्योटिरी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी है। यह एजेंसी आउटसोर्स पर ड्राइवर मुहैया कराती है। वेतन भी एजेंसी देती है। वेतन बढ़ाने के लिए कर्मचारी को नियोक्ता एजेंसी से बात करनी चाहिए थी। सीएमएस प्रबंधन पर दबाव बनाना गलत है। सीएमएस प्रबंधन का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।