फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमलेश तिवारी हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हत्यारों के साथ दिखी ये महिला आखिर कौन?

Sat, 19 Oct 2019 11:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder Case who is woman seen with killers in cctv footage
kamlesh tiwari murder case - फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार को दो बदमाशों ने लखनऊ में बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे। दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे। पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भगवा कपड़े पहने दो संदिग्ध दिखे हैं, इनके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
kamlesh tiwari murder Case who is woman seen with killers in cctv footage
kamlesh tiwari murder case - फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
सीसीटीवी फुटेज में भगवा और लाल रंग के कुर्ते में दो युवक कमलेश के घर की तरफ जा रहे हैं, इनके साथ एक महिला भी थी। हत्यारों की पहचान के लिए कमलेश के समर्थकों को उनकी फोटो दिखाई गई, लेकिन हत्यारों को कोई पहचान नहीं पाया। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात में हत्याकांड से जुड़ा एक और फुटेज सामने आया। जिसमें दो हत्यारे पैदल बातचीत करते हुए आराम से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
kamlesh tiwari murder Case who is woman seen with killers in cctv footage
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
ट्विटर पर शेयर वीडियो में लाल रंग का कुर्ता पहने बदमाश के हाथ में मिठाई का पैकेट था। दोनों बदमाशों के पीछे लाल रंग का सूट और सफेद टुपट्टे में एक महिला दिखाई दी। वीडियो में दिखाई दे रहा कि महिला से दो बार भगवा कुर्ता पहने युवक ने पीछे मुड़कर कुछ कहा भी है। अब पुलिस टीम महिला की जानकारी में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder Case who is woman seen with killers in cctv footage
kamlesh tiwari murder case - फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
आरोपियों को पहचानते थे कमलेश? ...चाय-नाश्ते के साथ सिगरेट व गुटखा भी मंगाया था
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे कमलेश अपने घर की पहली मंजिल स्थित हिंदू समाज पार्टी के कार्यालय में कुशीनगर निवासी कर्मचारी सौराष्ट्रजीत सिंह के साथ बैठे थे। उसी समय भगवा कपड़े पहने दो युवक मिठाई के डिब्बे के साथ वहां आ गए। कमलेश संभवत: शायद उन्हें पहचानते थे। दोनों से बातचीत की और चाय-नाश्ता भी मंगाया। 
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder Case who is woman seen with killers in cctv footage
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद उन्होंने सौराष्ट्रजीत को सिगरेट व गुटखा लाने के लिए बाहर भेज दिया। उसके जाते ही बदमाशों ने मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकालकर कमलेश के गले में गोली मार दी। फिर चाकू से सीने में कई वार किए और गला काट दिया। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। जब सौराष्ट्रजीत लौटे तो कमलेश को खून से लथपथ देख चीख पड़ा। चीखें सुनकर घर में मौजूद परिवारीजन आ गए। कमलेश को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed