घर की हवा को शुद्ध करेंगे ये खास पौधे, इन बातों का भी रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलोवेरा
सूरज की थोड़ी सी रोशनी में भी पनपने वाला यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह एक प्यूरीफायर भी है। यह प्रदूषण को सोखता है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, ज्यादा पानी देने से यह खराब हो जाता है। ठंड के समय इसे धुंध से बचाएं और धूप में जरूर रखें।
नाग पौधा, इसे घर के अंदर गमले में लगाया जाता है। इसमें हवा को शुद्ध करने के गुण हैं। यह रात को कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है। यह आसानी से लगाया जा सकता है, क्योंकि इसको बढ़ने के लिए सूर्य की ज्यादा रोशनी नहीं चाहिए होती है। यह ज्यादा पानी डालने से गल जाता है। इसे बेडरूम में भी लगा सकते हैं।
हवा को ताजा बनाए रखने के लिए काफी अच्छा पौधा है यह। इसे रोजाना पानी और सूरज की रोशनी चाहिए। आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में राहत के अलावा इम्युनिटी को बढ़ाता है। तुलसी का पौधा 24 में से 20 घंटे सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ता है और कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड व सल्फर डाई ऑक्साइड को अच्छे से सोख लेता है।