{"_id":"5f1734bdd11da301ea7a8267","slug":"lalji-tandon-death-doctors-too-had-moist-eyes-while-farewell-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लालजी टंडन एक ऐसी शख्सियत... विदाई के वक्त डॉक्टरों की भी आंखें हुईं नम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालजी टंडन एक ऐसी शख्सियत... विदाई के वक्त डॉक्टरों की भी आंखें हुईं नम, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
lalji tandon death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मंगलवार को सुबह 5:35 बजे मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह यहां 11 जून से भर्ती थे। उनको अस्पताल से विदा करते वक्त डॉक्टरों व स्टाफ की भी आंखें नम हो गईं। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि टंडन जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें बचाने के लिए सभी प्रयास किए गए, मंगलवार सुबह 5:35 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उन्हें लिवर, हार्ट और किडनी संबंधी समस्याएं थीं। किडनी और लिवर ने भी काम करना बंद कर दिया था। वह मल्टी ऑर्गन फेल्योर में चले गए थे।
लालजी टंडन
- फोटो : amar ujala
कभी सुधार तो कभी बिगड़ती रही हालत
टंडन जी को 11 जून को पेशाब में दिक्कत और बुखार होने पर मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। पहले घोषणा की गई कि दो दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, लेकिन जांच के दौरान उनके लिवर में गंभीर संक्रमण मिला। इस पर 13 जून को सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया।

- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उनके पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया था, जिससे 14 जून को इमरजेंसी ओटी में उनके पेट का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने पर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था। 16 जून को उनकी डायलिसिस की गई तो हालत में मामूली सुधार दिखा। इस दौरान पीजीआई, केजीएमयू और एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम से भी सलाह लेकर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : amar ujala
22 जून को एक बार फिर उनकी हालत में सुधार नजर आया। दो दिन बाद 24 जून को उनके कई आर्गन में बेहतर फंक्शन पाया गया। ऐसे में उन्हें नली के जरिये भोजन देने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन 30 जून को न्यूरोमस्कुलर कमजोरी के कारण बाई पेप वेंटिलेटर बर्दाश्त नहीं कर पाए। ऐसी स्थिति में उनकी ट्रेकोस्ट्रोमी करके क्र्तिटिकल केयर वेंटिलेटर पर लिया गया। दूसरे दिन उन्हें पेशाब में गंभीर संक्रमण पाया गया। तीन जुलाई के बाद हल्का सुधार हुआ, लेकिन 6 जुलाई को फिर स्थिति गंभीर हो गई। शरीर के अंगों ने सपोर्ट देना कम कर दिया। वह लगातार क्रिटिकल केयर वेंटिलेटर पर बने रहे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लालजी टंडन का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक लेते रहे हालचाल
मेदांता हॉस्पिटल में टंडन जी के भर्ती होने की सूचना के अगले दिन ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हाल जानने पहुंचे। उसके बाद उप मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं के पहुंचने का क्रम चलता रहा। 17 जून को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य कई नेता उन्हें देखने पहुंचे। 19 को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित अन्य नेता भी मिलने पहुंचे। 30 जून को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पहुंची और 19 जुलाई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हालचाल लिया।