{"_id":"60e16a088ebc3e0a352862b7","slug":"lda-demolished-the-building-of-dawood-ahmad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पहले पूर्व सांसद का अवैध निर्माण होता देखते रहे... फिर गिरा दी बिल्डिंग, पोकलैंड मशीन दबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पहले पूर्व सांसद का अवैध निर्माण होता देखते रहे... फिर गिरा दी बिल्डिंग, पोकलैंड मशीन दबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:12 AM IST
सार
बिल्डिंग के सामने के हिस्से के अंतिम कॉलम को मशीन ने जैसे ही खोखला किया, इमारत कुछ सेकंड में ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। इससे पोकलैंड चला रहे ड्राइवर को निकलने का मौका तक नहीं मिला। दूसरी जेसीबी से उसे निकालने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद के रिवर बैंक कॉलोनी में चार मंजिला अवैध निर्माण को होता देखने वाले विभाग हाईकोर्ट से निर्माण पर कोई राहत न मिलने के बाद जागे। पांच विभागों के अफसर-कर्मचारी रविवार सुबह पांच बजे ही बिल्डिंग ढहाने पहुंच गए। हालांकि, जल्दबाजी में इसके सामने के सारे कॉलम खोखले कर दिए, जिससे इमारत एकाएक ढह गई। इससे अवैध निर्माण गिराने में लगी पोकलैंड मशीन भी ड्राइवर शोएब सहित मलबे में दब गई। वहीं, कार्रवाई से इमारत के आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं। जल निगम के निर्माणाधीन नाले को भी नुकसान पहुंचा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संयुक्त महानिदेशक ने शनिवार को बिना पुरातत्व एनओसी के बना अवैध निर्माण तोड़ने के लिए डीएम को अधिकृत करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन-फानन रविवार तड़के ही प्रशासन, एलडीए, नगर निगम, पुलिस, लेसा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। यह अपार्टमेंट रिवर बैंक कॉलोनी के पीछे हाफिज डेयरी के सामने था। दोपहर में करीब एक बजे बिल्डिंग के सामने के हिस्से के अंतिम कॉलम को मशीन ने जैसे ही खोखला किया, इमारत कुछ सेकंड में ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। इससे पोकलैंड चला रहे ड्राइवर को निकलने का मौका तक नहीं मिला। दूसरी जेसीबी से उसे निकालने का काम शुरू हुआ। आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त पोकलैंड मशीन का दरवाजा काटकर शोएब को निकाला गया। उसे सिर, चेहरे, हाथ व पैरों के अलावा अंदरूनी चोटें भी आईं। ड्राइवर को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से देर शाम उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
Trending Videos
बचाव कार्य कराने के बजाय चलता बने अफसर
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग तोड़वा रहे दो एडीएम, एलडीए के ओएसडी व अन्य अधिकारी हादसे के बाद चालक को निकलवाने के बजाय मौके से निकल गए। इसके बाद एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव और एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने ड्राइवर को निकलवाया। एसडीआरएफ की टीम भी इसके बाद ही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
तड़के ही गोरखपुर से बुला लिया था चालक
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट से दाउद अहमद की याचिका खारिज होने का आदेश शनिवार को अपलोड हुआ। इसके तुरंत बाद एएसआई ने भी डीएम को अधिकृत कर 15 दिन में अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश कर दिया। रविवार सुबह पांच बजे से बिल्डिंग तोड़ने की कवायद शुरू हो गई। इसके लिए गोरखपुर से पोकलैंड के ड्राइवर शोएब को तड़के ही बुलाया गया था। करीब साढ़े आठ बजे से अवैध निर्माण टूटना शुरू हुआ। दो बजे तक काम खत्म करने का लक्ष्य भी अधिकारी लिए थे। इससे पहले ही एक बजे पूरी बिल्डिंग ढह गई।
तमाशबीन बने रहे एलडीए-नगर निगम के इंजीनियर
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण तोड़ने के लिए प्रयागराज से एक्सपर्ट आलोक पांडेय को बुलाया गया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात आलोक पांडेय लखनऊ का कैरियर डेंटल कॉलेज भी तोड़वा चुके हैं। वह खुद पोकलैंड के ड्राइवर को बताते रहे कि कॉलम को कहां खोखला करना है। इस दौरान एलडीए और नगर निगम के अभियंता केवल तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
दावा- विशेषज्ञ ने तोड़वाए हैं 10 हजार अवैध निर्माण
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि आलोक पांडेय प्रयागराज में अतीक अहमद, विजय मिश्रा समेत अब तक करीब 10 हजार अवैध निर्माण तोड़वा चुके हैं। विशेषज्ञता को देखते हुए ही उन्हें बिल्डिंग तोड़ने के लिए बुलाया गया था। वहीं, आलोक पांडेय का कहना है कि एहतियातन आसपास के मकान और झुग्गियां खाली करा ली गई थीं। बिल्डिंग योजना के मुताबिक ही ढही है। केवल पोकलैंड पर मलबे का एक हिस्सा गिर गया। सड़क तक पर मलबा नहीं आया। आसपास के मकानों में भी कोई दिक्कत नहीं आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X