{"_id":"8c65dcd9896bcb27630575a76585aab5","slug":"loot-on-mobile-shop-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी
Sun, 11 Oct 2015 04:27 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानकनगर में शनिवार सुबह गुलाटी कॉम्प्लेक्स स्थित न्यू फेयर बिजनेस सेंटर नाम की मोबाइल शॉप से बदमाशों ने एक घंटे में 20 लाख के मोबाइल फोन और करीब दो लाख कैश उड़ा दिया। आहट मिलने पर बरामदे में मौजूद गार्ड पारा निवासी विपिन कुमार बेसमेंट में स्थित सीसीटीवी कंट्रोलरूम पहुंचा तो मॉनीटर पर नकाबपोश चोर को मोबाइल फोन झोले में रखते देख होश उड़ गए।
मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी
2 of 5
विपिन दौड़ा, लेकिन मोबाइल शॉप के पास खड़े चोर के चार साथियों ने तमंचा तानकर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश पैदल ही आलमबाग चौराहा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मॉर्डन कंट्रोलरूम और मोबाइल शॉप के मालिक एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी वन निवासी आलोक गुप्ता को दी गई।
मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी
3 of 5
एसएसपी राजेश पांडेय, सीओ आलमबाग राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉयड सहित मानकनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। आलोक के भाई अनुराग गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी
4 of 5
बदमाशों ने भागने से पहले गार्ड विपिन का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। इसके बाद उसे धमकी देते हुए भाग गए। विपिन ने बताया कि मोबाइल फोन टूट गया था। एक ताला कटर से काटा दूसरे को चाबी से खोला बदमाशों ने शॉप के शटर पर लगा एक ताला कटर से काटा और दूसरा चाबी से खोला। पुलिस का मानना है कि बदमाशों के पास मास्टर की थी। एक ताला मास्टर की से खुल गया। जबकि दूसरा नहीं खुला।
विज्ञापन
मोबाइल शॉप से 25 आईफोन 6 सहित 22 लाख की चोरी
5 of 5
बदमाश मोबाइल शॉप से 25 आईफोन सिक्स भी ले गए हैं। शॉप के मालिक ने बताया कि चोर मेमोरी कार्ड, पॉवर बैंक, डाटा केबल सहित अन्य सामान भी ले गए हैं। मौसम बदलते ही सक्रिय हुआ मोबाइल चोर गिरोह सर्दी शुरू होते ही राजधानी में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।