{"_id":"69e9b06e61b70b6afa0b05e4","slug":"lucknow-childhood-burnt-to-ashes-in-a-fire-dreams-still-alive-innocent-girl-said-i-will-study-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अग्निकांड में जलकर राख हो गया बचपन, सपने अब भी जिंदा, मासूम बोली- मैं पढूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अग्निकांड में जलकर राख हो गया बचपन, सपने अब भी जिंदा, मासूम बोली- मैं पढूंगी
विवेक पांडेय, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:25 AM IST
सार
लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी बस्ती में आग ने कई परिवार तबाह कर दिए। अब वहां आग की लपटें भले ही न हों पर जला हुआ सामान अब भी उस भयावह रात की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ के विकासनगर की उस झुग्गी बस्ती में अब आग की लपटें नहीं हैं, लेकिन हर तरफ बिखरी राख और जले हुए सामान अब भी उस भयावह रात की गवाही दे रहे हैं। हवा में घुली जलेपन की गंध के बीच जब सुबह की धूप उतरती है, तो खंडहर बने आशियानों के बीच खेलते बच्चों की आंखों में डर, दर्द और उम्मीद तीनों एक साथ दिखाई देते हैं। यही वे बच्चे हैं, जिनके हाथों में कभी किताबें और सपने थे, लेकिन आज वही हाथ राख के ढेर में अपना भविष्य तलाशते नजर आते हैं।
सात वर्षीय राधा और नौ साल की कालिंदी अपनी मां सुमित्रा देवी के साथ जले हुए घर के सामने बैठकर पढ़ाई करने की कोशिश कर रही थीं। उनकी पुरानी किताबें और कॉपियां आग में जल चुकी हैं, लेकिन किसी अनजान मददगार ने उन्हें नई कॉपियां और बैग दे दिए। राधा मासूमियत से अपनी कॉपी दिखाते हुए कहती है कि ये मेरी नई हिंदी की कॉपी है... मैं पढूंगी... उसकी आवाज में दर्द से ज्यादा दृढ़ता झलकती है।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
पास बैठी मां सुमित्रा देवी की आंखें भर आती हैं। वह कहती हैं, घर तो फिर बन जाएगा, लेकिन पढ़ाई छूट गई तो सब खत्म हो जाएगा। पांच साल पहले पति की मौत के बाद से वह घरों में काम कर किसी तरह बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
कुछ दूरी पर नौ साल की परी अपनी सहेली सात साल की शगुन के साथ खड़ी है। वह बिना पूछे ही धीमे स्वर में कहती है, मेरा गुड़िया वाला डिब्बा भी जल गया... और फिर चुप हो जाती है। शायद उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसका बचपन यूं राख में बदल गया।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
बस्ती में कई बच्चे हैं, जो अब खेलते नहीं, बल्कि चुपचाप अपने माता-पिता को देखते रहते हैं। माता-पिता बांस और तिरपाल के सहारे फिर से छत खड़ी करने में जुटे हैं, जबकि कुछ कुछ बच्चे भी उनके साथ हाथ बंटा रहे हैं। हालात ने उन्हें वक्त से पहले बड़ा बना दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
अग्निकांड की जांच होगी, 13 मई तक मांगी रिपोर्ट
वहीं, हाईकोर्ट ने विकास नगर में 15 अप्रैल को हुए अग्निकांड मामले में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण होने के मुद्दे पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को जांच करने का आदेश दिया है। उन्हें अपना रुख भी बताना होगा। कोर्ट ने प्रदेश के राहत आयुक्त को भी मामले में जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही पक्षकार अफसरों को घटना का विवरण, कारण, राहत के उपायों के ब्योरे के साथ 13 मई तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X