{"_id":"57c54aba4f1c1bbf762cb7b3","slug":"lucknow-kids-hair-piercing-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर समझ नहीं आई तो क्लिक करके देखें बच्चों का कारनामा, सोशल मीडिया पर VIRAL","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीर समझ नहीं आई तो क्लिक करके देखें बच्चों का कारनामा, सोशल मीडिया पर VIRAL
Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों ने निकाली बाल की खाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाल की खाल निकालना मुहावरा तो आपने सुना होगा, लखनऊ के बच्चों ने ये कर भी दिखाया, यकीन न हो तो खुद देख लें।
2 of 5
बच्चों ने निकाली बाल की खाल
- फोटो : amar ujala
इटौंजा के तीन किशोरों ने बाल में ही छेद कर आश्चर्यचकित कर डाला। इटौंजा के गांव परसहिया मजरा गनेशपुर निवासी रोहित यादव (12), कोमल यादव (13) और महक यादव (10) का दावा है कि वह सुई से इंसान के बाल में सुराग कर सकते हैं।
3 of 5
बच्चों ने निकाली बाल की खाल
- फोटो : amar ujala
रविवार को इन तीनों बच्चों का कारनामा सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। कई ग्रामीणों के सामने इन बच्चों ने अपने इस कारनामे को करके भी दिखाया। कुम्हरावां इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा कोमल यादव, आठवीं और सातवीं के रोहित व महक ने कारनामे को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चों ने निकाली बाल की खाल
- फोटो : amar ujala
मसले पर वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसान के बाल में छेद करना जरा मुश्किल काम है। ऐसे में इन तीनों बच्चों ने गांववालों के सामने देखते ही देखते बाल में छेद कर दिया जो आश्चर्यजनक है। बच्चों का दावा है कि कई महीनों के प्रयास के बाद वह इंसान के बालों में छेद करने के कारनामे को कई बार अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों ने निकाली बाल की खाल
- फोटो : amar ujala
रविवार को कुम्हरावां कस्बे में कई ग्रामीणों के सामने इन तीनों बच्चों ने अपने इस कारनामे को दिखाया। क्वीन्स इंटर कॉलेज के बायोलाजी के शिक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि कुछ परिस्थितियों में ये संभव है, क्योंकि बाल प्रोटीन और फाइबर से बने होते हैं। तो उनमें ऐसा हो सकता है। इसीलिये हमने कई बार दोमुंहे बाल भी देखे हैं। बच्चों ने नंगी आंखों से इसे कर दिखाया, इस पर और शोध करना चाहिये।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।