{"_id":"5f157ea38ebc3e639a6a9188","slug":"lucknow-ladies-are-missing-parties-during-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण लॉक हुई पार्टियों को मिस कर रहीं हैं लखनऊ की लेडीज, इंतजार है तो बस.. एक यू-टर्न का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कारण लॉक हुई पार्टियों को मिस कर रहीं हैं लखनऊ की लेडीज, इंतजार है तो बस.. एक यू-टर्न का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
अनामिका, स्वीटी और बबिता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने सबकी जिंदगी की रफ्तार थाम दी है। शहर की पार्टी लवर्स लेडीज भी अपनी पार्टियों, दोस्तों के साथ सेल्फी, डांस, मस्ती को मिस कर रही हैं। वे कहती हैं कि हमें तो इंतजार है जिंदगी में फिर से एक यू टर्न का। कब ये कोविड जाएगा और कब हम फिर से दोस्तों संग सेल्फी ले पाएंगे। दरअसल लखनऊ में एक बड़ा वर्ग ऐसी महिलाओं का है, जिनके लिए पार्टी उनकी जान है। घर के सारे काम निपटाने के बाद, वे एक अच्छा खासा समय खुद को संवारने में भी देती हैं। उनमें जिंदगी को खुलकर जीने की ख्वाहिश भरपूर है। तभी तो एक-एक दिन में तीन-तीन पार्टियां करने में भी वे नहीं थकती हैं। इन दिनों उन्होंने खुद को कैसे रखा व्यस्त, आइए जानते हैं।
अनामिका राय
- फोटो : amar ujala
वाचवेल पार्टी तो है ना.. लेट्स एंजॉय
बिजनेस विमेन अनामिका राय बताती हैं कि कोरोना के पहले तक हम लोग 15 दिन में एक पार्टी तो अटेंड करते ही थे यानी महीने में दो पार्टियां। दरअसल ये पार्टियां मस्ती करने का तरीका नहीं बल्कि खुश रहने का जरिया है। कुछ वक्त खुद को देने का तरीका। इन दिनों हम जूम पर वाचवेल पार्टी करते हैं। कोई डांस करता है, कोई प्लांटेशन, कोई गार्डनिंग तो कोई कुछ और। यानी जिसका जैसा मन करे।

सलोनी केसरवानी
- फोटो : amar ujala
दोस्तों के साथ ऑनलाइन सोशल इवेंट में व्यस्त
सलोनी केसरवानी शहर की उन पार्टी लवर्स में हैं, जो न केवल पार्टी की जान होती हैं, बल्कि पार्टी का आयोजन करना, दोस्तों को आमंत्रित करना और हंसी-खुशी सेल्फी वाले पल बिताना उनकी वीकली इवेंट प्लानर का हिस्सा हुआ करते थे। लॉकडाउन में सब बंद हैं। सलोनी कहती हैं कि शुरू में तो सबकुछ अव्यवस्थित सा था, कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैंने अपने सब दोस्तों को ऑनलाइन जोड़ा और समय-समय पर ऑनलाइन सोशल इवेंट शुरू कर दिए। जैसे चीन हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देना, पौधरोपण के लिए प्रेरित करना और भी बहुत कुछ। सलोनी कहती हैं कि हम महिलाओं के लिए सजना-संवरना उन्हें सुकून देता है, वो खुश रहती हैं। सबको ऐसा करना चाहिए। कोरोना काल में हमें अपनी खुशी को नहीं खोने देना, इसलिए घर में तैयार होकर कुछ न कुछ करती रहिए। खुश रहिए, ये हर किसी पर लागू होता है।

स्वीटी चावला
- फोटो : amar ujala
यू-ट्यूब की मदद से स्किन व हेयर केयर चल रहा
गोमतीनगर निवासी स्वीटी चावला का नाम पार्टी लवर्स में टॉप टेन में शामिल हैं। लॉकडाउन से पहले उनका लगभग हर दिन शिडयूल था, 12 बजे दोपहर में किटी पार्टी, तीन बजे इवेंट, 6 बजे बर्थ डे और रात को फैमिली फ्रेंड्स के साथ डिनर या फिर फ्रेंड्स के साथ पार्टी। कहती हैं कि मेरा सोशल दायरा बहुत बड़ा है, कभी-कभी तो हम खुद भी झुंझला जाते थे कि इतनी बार तैयार होना पड़ता है, पर सोशल गैदरिंग और पार्टियां मुझे पसंद हैं। हां, इस बीच मैंने वो काम भी किए जो कभी नहीं किया। घर के लोगों को आश्चर्य हुआ, पर मुझे मालूम है कि मैं सब कुछ कर सकती हूं। अनलॉक हो चुका है, लेकिन मिलना बंद है। फिलहाल यू ट्यूब पर देख कर कभी स्किन केयर, कभी हेयर केयर और बाकी बचे टाइम में वर्क आउट में टाइम बिताती हूं।

बबिता श्रीवास्तव
- फोटो : amar ujala
जूम एप पर पार्टी और तरह-तरह के गेम
बबिता श्रीवास्तव पार्टी का नाम सुनते ही पहले तो उछल पड़ती हैं, फिर थोड़ा सा निराश सी कहती हैं कि काश, वो दिन जल्दी लौट आएं। बताती हैं कि महीने में 15 से 20 दिन तो हम पार्टी, इवेंट्स में व्यस्त रहते थे। सब कुछ अपने आप मैनेज हो जाता। घर के काम भी, बाहर की जिम्मेदारियां भी। दरअसल ये पार्टियां, सोशल गैदरिंग हमें एक नए उत्साह से भर देती थी। इन दिनों हम जूम एप के जरिए कॉफी मग टास्क, योगा टास्क, सारी टास्क, बिंदी टास्क, पंजाबी लुक, मेडीटेशन टास्क करते हैं। कभी किसी गाने पर वीडियो बनाते हैं, कभी ग्रुप में डांस करते हैं, कम से कम इसी तरह दोस्तों से जुड़कर खुद को उत्साह से भरते हैं।