फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में सांस लेना हुआ दूभर, दिल्ली से ज्यादा जहरीली हुई हवा

Tue, 08 Nov 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Nov 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's air more polluted than delhi.

लखनऊ की हवा सोमवार को दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली पाई गई। दिनभर पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को 466 पहुंच गया। रविवार को यह आंकड़ा 444 था। जबकि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 423 ही रहा।

Lucknow's air more polluted than delhi.

जहरीली हवा के मामले में लखनऊ तीसरे पायदान पर रहा। जबकि 486 एयर क्वालिटी इंडेक्स के साथ फरीदाबाद पहले तो 467 अंकों के साथ आगरा दूसरे स्थान पर रहा। बढ़ते प्रदूषण का असर भी दिखने लगा है। कई स्कूलों में बच्चे मास्क पहनकर पहुंचे।

Lucknow's air more polluted than delhi.

सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में दो केंद्रों पर प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई। रविवार के उलट सोमवार को लालबाग की जगह अलीगंज में प्रदूषण बढ़ा हुआ मिला। अलीगंज में सुबह 11 बजे एक्यूआई 469 बना हुआ था। वहीं लालबाग में एक्यूआई 461 पाया गया। दोनों ही जगह वायु प्रदूषण को खतरनाक यानी सभी के लिए खतरे की कैटेगरी में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow's air more polluted than delhi.

वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च ने भी सोमवार को अपनी पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट रिलीज की। आईआईटीआर ने अपने अध्ययन में अलीगंज, इंदिरानगर,     विकासनगर, आईआईटीआर कैंपस एमजी रोड और चौक को शामिल किया।

विज्ञापन
Lucknow's air more polluted than delhi.

सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्मकण पीएम 2.5 का लेवल इंदिरानगर में 495.7 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर मिला। जबकि चौक में यह 421.3 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। यह दोनों ही इलाके रिहाइशी हैं। हालांकि, यहां मिश्रित उपयोग के चलते वाहनों की आवाजाही काफी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed