राजधानी में कदम-कदम पर ट्रैफिक नियम तोड़े जा रहे हैं। आम हो या खास, हर कोई नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वर्दीधारी भी पीछे नहीं हैं।
{"_id":"6905934312fa06b50b0ea023","slug":"lucknow-those-in-uniform-are-breaking-the-rules-riding-without-helmets-and-triple-riding-see-photos-2025-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucknow : वर्दी वाले ही तोड़ रहे नियम, बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग कर भर रहे फर्राटा; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : वर्दी वाले ही तोड़ रहे नियम, बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग कर भर रहे फर्राटा; देखें तस्वीरें
Sat, 01 Nov 2025 10:36 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:36 AM IST
सार
लखनऊ में खुलेआम नियम तोड़े जा रहे हैं। इसमें खुद पुलिस शामिल हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कई पुलिस कर्मी बिना हेलमेट और बाइक पर ट्रिपलिंग करते नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस वाले ही नियम तोड़ रहे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट के जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
तीन नवंबर से यातायात माह की शुरुआत होगी, तब पुलिस अधिकारी महीने भर लोगों को ट्रैफिक नियमों को जगह-जगह, स्कूल, कॉलेज व अन्य जगहों पर पाठशाला लगाकर जागरूक करेगी।
बिना हेलमेट की लड़कियां भी स्कूटी चलाती दिखीं।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लेकिन उनके लिए नियमों का पालन करवाना और उसको आदत में डलवाना बड़ी चुनौती होगी। यातायात माह शुरू होने से पहले अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बिना हेलमेट के फर्राटा भरता दिखा पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शहर में हर तरफ बिना हेलमेट लोग बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। तमाम ऐसे भी थे, जो फोन पर बात भी कर रहे थे। पुलिसकर्मी भी इसमें पीछे नहीं दिखे। यही नहीं, ट्रिपलिंग में भी कोई हिचक नहीं दिखी।
विज्ञापन
बाइक पर ट्रिपलिंग करते जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कई बाइक व स्कूटी पर चार-चार लोग भी जाते दिखे। इसके अलावा वनवे से लेकर तमाम मार्गों पर रॉन्ग साइड से वाहन गुजरते रहे। इसमें भी पुलिस वाहनों की संख्या काफी अधिक रही।