फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवार बनी कफन:...अंधेरे में खुली आंख तो सामने था दर्दनाक मंजर, घायलों का दर्द, पलभर में बिखर गया पूरा परिवार

Sat, 17 Sep 2022 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Sep 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Lucknow wall collapsed injured expressed their pain, the whole family was scattered in one night
lucknow wall collapsed - फोटो : अमर उजाला
हम लोगों ने दिनभर दीवार बनाने का काम किया... पंद्रह दिन पहले ही मजदूरी करने यहां आए थे। रोज की एक निश्चित दिनचर्या थी। सुबह जल्दी उठकर बासी खाना खाकर काम पर लग जाते थे। शाम ढलते ही सब प्लास्टिक, तिरपाल, बांस और खपच्चियों से बनी झोपड़ियों में सब मिलकर खाना बनाते और खाकर सो जाते थे। गुरुवार रात भी यही किया। अचानक अंधेरे में रात 12 बजे के आसपास आंख खुली तो सामने दर्दनाक मंजर था। पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया। पैर उठाने की कोशिश की तो दर्द से कराह उठा। फोन से पुलिस को सूचना दी...जैसे ही पुलिस पहुंची...मैं बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। यह कहना है 18 वर्षीय गोलू का, जिसे घायल अवस्था में एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। 
Lucknow wall collapsed injured expressed their pain, the whole family was scattered in one night
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
गोलू के सिर पर गंभीर चोट आई है और एक पैर फ्रैक्चर है। गोलू ने बताया कि इस हादसे में उसके पिता पप्पू, मां मानकुंवर देवी, भाई प्रदीप, भाभी रेशमा और एक वर्षीय भतीजी नैना की दर्दनाक मौत हो गई। एक झटके में पूरा परिवार बिखर गया। 

 
Lucknow wall collapsed injured expressed their pain, the whole family was scattered in one night
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पांच झोपड़ियों में रहते थे मजदूर
हादसे में घायल 20 वर्षीय राघवेंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर कुल पांच झोपड़ियों में सभी मजदूर अपने परिवार के साथ रहते थे। उसकी झोपड़ी दीवार से कुछ दूरी पर थी, इसलिए वह बच गया। जिनकी झोपड़ी दीवार से सटी हुई थी, उनमें से अधिकतर मजदूरों व उनके बच्चों की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow wall collapsed injured expressed their pain, the whole family was scattered in one night
लखनऊ - फोटो : amar ujala
राघवेंद्र ने बताया कि पूरा दिन मेहनत करने के बाद 300 रुपये दिहाड़ी मिलती थी। इसी से गुजारा होता था। ठेकेदार के कहने पर ही ऐसे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

 
विज्ञापन
Lucknow wall collapsed injured expressed their pain, the whole family was scattered in one night
लखनऊ - फोटो : amar ujala
बारिश में दीवार गिरी, मलबे में दबे 9 की मौत
आपको बता दें कि कैंट इलाके के दिलकुशां में सेना के आफिसर्स कालोनी गौर इंक्लेव की दीवार तीन दिन से हो रही बारिश में भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दो परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। सभी वहीं निर्माणाधीन दीवार के मजदूरी करते थे। हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी मृतक झांसी और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed