अयोध्या में अपने अजीबो-गरीब पहनावे को लेकर एक युवक सुर्खियों में है। सिर पर पगड़ी, कोट-टाई पहनकर जब वो सड़क पर निकला तो लोगों की नजर उसकी टांगों पर पड़ी। कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने केवल नीले रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। इस अजीब पोशाक को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली चीज उसकी पीठ पर थी। जिसकी वजह जानकर लोगों ने हंसने के साथ ही उसके प्रति सहानुभूति भी जताई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये युवक केवल पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है ताकि फेमस होकर सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमा सके। युवक की पहचना बंसीलाल यादव पुत्र साधू यादव निवासी सेनपुर अंबेडकर नगर के रूप में हुई है।
नीली चड्ढी में साजन चले ससुराल: गले में लाल टाई ऊपर नीला सूट, रूठी बीवी को मनाने ऐसे निकले दूल्हे राजा, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन