फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे का कहर: वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर एक के बाद एक छह कारें आपस में टकराईं, कई लोग घायल

Fri, 03 Jan 2025 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2025 01:30 PM IST
विज्ञापन
Many cars colloid on Lucknow Varanasi highway in Raebareli.
वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : amar ujala

घने कोहरे के चलते शुक्रवार की रात करीब 02:00 बजे वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर एक के बाद एक छह कारें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। गाड़ियों के एयरबैग खुलने से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। हालांकि गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में जौनपुर व वाराणसी के लोग शामिल हैं।



गुरुवार की रात से ही कोहरे के चलते लखनऊ- वाराणसी फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। पहली घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। भोर में करीब 02:00 बजे लखनऊ- वाराणसी फोरलेन के हनुमानगंज बाईपास के नजदीक एक कार अभियाकला डायवर्जन बोर्ड से टकरा गई। कार सवार यात्रियों को वाराणसी से लखनऊ एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था जिसके बाद चालक ने खराब कार को इंडीकेटर जलाकर डायवर्जन बोर्ड के पास खड़ी कर दिया। रात में ही कार सवार रामाश्रय, जयकीर्ति, श्री देव सहित छह लोग रोडवेज बस से लखनऊ एयरपोर्ट को चले गए।

Many cars colloid on Lucknow Varanasi highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

दूसरी घटना सुबह करीब 07:00 बजे की है। कोहरे के चलते जौनपुर से लखनऊ जा रही दो कारें अभियाकला डायवर्जन स्थल पर अनियंत्रित होकर डायवर्जन बोर्ड से टकराकर पलट गईं।

Many cars colloid on Lucknow Varanasi highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

दोनों कारों पर सवार जौनपुर के शहर निवासी मुन्ना पांडेय, आशीष, वैभव और हर्षित सहित छह लोग घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many cars colloid on Lucknow Varanasi highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

तीसरी घटना में रात को ही लखनऊ की ओर से आ रही दो गाड़ियां महानपुर डायवर्जन बोर्ड से टकराकर पलट गईं जिन पर सवार चालक सहित चार लोग चोटिल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेजवाया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिह ने बताया कि घटना की जानकारी नही है, थाने पर सूचना या कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Many cars colloid on Lucknow Varanasi highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed