देहरादून में यार्ड रीमॉडलिंग के लिए 90 दिनों का ब्लॉक लेने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने की है। इससे जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे प्रशासन सर्दी में मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिवर्ष ट्रेनों का कैंसिलेशन करता है। इससे यात्री परेशान होते हैं। ट्रेनों का कैंसिलेशन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा। इसमें आगरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। पटना कोटा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। ट्रेनों के कैंसिलेशन से उन यात्रियों को अधिक परेशानियां होंगी, जिन्होंने चार महीने पहले से ही रिजर्वेशन करा रखा है। ट्रेन 15007/08 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी मऊ के बीच और 12177/78 हावड़ा मथुरा एक्सप्रेस आगरा से मथुरा के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह पटना कोटा पटना एक्सप्रेस बदले रूट यानी कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर चलेगी।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 16 दिसंबर से जनता सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, इनके फेरे होंगे कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14221 फैजाबाद कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी
14006 आनंदविहार सीतामढ़ी एक्सप्रेस
14308 बरेली प्रयाग एक्सप्रेस
14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस
15071 मऊ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
15072 लखनऊ जंक्शन मऊ एक्सप्रेस
12179 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस
12180 लखनऊ आगरा एक्सप्रेस
इन दिनों निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
सोमवार : अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल।
मंगलवार : हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, न्यूजलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस।
बुधवार : दिल्ली आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस, लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस व नई दिल्ली न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस।
गुरुवार : आजमगढ़ दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल, धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज, आनंदविहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति, दानापुर आनंदविहार जनसाधारण व कटिहार दिल्ली एक्सप्रेस।
शुक्रवार : पटना कोटा एक्सप्रेस (13239), आनंद विहार दानापुर जनसाधारण, दिल्ली कटिहार एक्सप्रेस।
शनिवार : दिल्ली आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल, कोटा पटना एक्सप्रेस (13240), फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज।
रविवार : आजमगढ़ दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस।
इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनों के फेरे भी कम होंगे। जल्द ही इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। 15054 लखनऊ जंक्शन छपरा एक्सप्रेस, 15053 छपरा लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस के फेरे में तीन दिन, 12571/72 गोरखपुर आनंदविहार हमसफर एक्सप्रेस दो दिन, 12595/96 हमसफर एक्सप्रेस के फेरे में एक दिन व 11123/24 बरौनी ग्वालियर मेल की ट्रिपों में दो दिन की कटौती की जाएगी।