{"_id":"6343f94c266a4d45e35782a2","slug":"mulayam-singh-yadav-s-statement-on-police-encounters-make-him-popular","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस अपराधी पैदा कर रही है... एनकाउंटर पर मुलायम के इस बयान ने जनता के बीच उन्हें हीरो बना दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अपराधी पैदा कर रही है... एनकाउंटर पर मुलायम के इस बयान ने जनता के बीच उन्हें हीरो बना दिया था
कल जब लालजी पाठक का लड़का बड़ा होगा और उसे जानकारी होगी कि उसका पिता उसके मुंडन का सामान लेने शहर गया था। वापस आते समय पुलिस ने उसके पिता की एनकाउंटर कर हत्या कर दी तब वह लड़का कलम उठाएगा या बंदूक उठाने पर मजबूर होगा। पुलिस अपराधी पैदा करती है।
यह बयान साल 1982 में लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए महसी में दिया था। मुलायम के इस बयान के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी। उस समय काफी संख्या में लोग लोकदल में शामिल हुए थे।
साल 1982 में कैसरगंज के छेदन खां व महसी के लालजी पाठक का पुलिस ने एनकांउटर कर दिया था। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव बहराइच पहुंचे थे।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
समाजवादी चिंतक डॉ. राधेश्याम वर्मा बताते है कि कैसरगंज में छेदन खां के परिजनों से मुलायम सिंह यादव ने मुलाकात की थी लेकिन जब वह महसी के लिए रवाना हुए तो उनको महसी बाजार में ही रोक दिया गया। उसके बाद वह वहीं पर एकत्र हुई सभा को संबोधित करने लगे थे। वह बताते हैं कि पुलिस की कार्यशैली से मुलायम सिंह यादव इस कदर नाराज थे कि उन्होंने पुलिस को मानवता सीखने की नसीहत दी थी।
3 of 5
- फोटो : Social Media
मुलायम ने कहा था कि पुलिस जिस तरह से लोगों को परेशान कर रही है और दो लोगों की हत्या कर एकाउंटर का नाम देकर वाहवाही लूट रही है। पुलिस का यह कार्य अपराधियों को पैदा करेगा। मुलायम सभा को संबोधित करने के बाद वापस गोंडा चले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : Social Media
समाजवादी चिंतक बताते हैं कि मुलायम सिंह का यह बयान लोगों के जेहन में बैठ गया। जिससे मुलायम सिंह यादव लोकप्रिय हो गए और लोकदल में जिले के कई हजार लोगों ने लोकदल पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह भारतीय राजनीति के उन नेताओं में थे जिन्हें हर दल के नेता से सम्मान मिला। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा रक्षामंत्री के पद पर भी रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।