{"_id":"6343eb9b6db5170a8433f108","slug":"pic-of-mulayam-singh-yadav-with-cm-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav: नेताजी का हालचाल लेने अक्सर उनके घर जाया करते थे मुख्यमंत्री योगी, देखें ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav: नेताजी का हालचाल लेने अक्सर उनके घर जाया करते थे मुख्यमंत्री योगी, देखें ये तस्वीरें
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। इसके बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से थे जिनका विपक्ष के नेता भी सम्मान करते थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि मुलायम सिंह समाजवाद के स्तंभ थे जिन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को सेवाएं देने के साथ ही रक्षामंत्री के रूप में देश की सेवा की।
मुलायम बीते कुछ वर्षों से राजनीति में पहले की तरह सक्रिय नहीं रह गए थे। वह ज्यादातर अस्वस्थ रहते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अक्सर उनका हालचाल लेने के लिए उनके घर जाया करते थे। मुख्यमंत्री योगी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई जाएंगे।
मुलायम सिंह यादव 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। आगे देखें तस्वीरें...
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि मैं प्रदेश शासन और प्रदेशवासियों की ओर से स्वर्गीय मुलायम सिंह को श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिजनों और समर्थको के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। (तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव।)
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वह संघर्षों से तपे बढ़े और प्रदेश की राजनीति के पांच दशक तक स्तंभ बने रहे। उन्होंने प्रदेश व देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका का लंबे समय तक निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने उनके राजनीति जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मुलायम सिंह जी ने यूपी विधानसभा व विधान परिषद में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने के साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को नेतृत्व प्रदान किया और देश की संसद का सात बार प्रतिनिधित्व किया व रक्षामंत्री के रूप में देश की उल्लेखनीय सेवा की।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करता हूं और उनके शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। राज्य सराकर ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।