फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्मीदें 2020: नई आशाओं का लखनऊ, कैमरे की नजर से देखें कुछ बेसब्र मंजिलें हमारे इंतजार में हैं...

Fri, 03 Jan 2020 03:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jan 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
new year 2020 Lucknow of new hopes New dawn and see a new look Photo from the camera
फोटो: प्रखर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

1. तारीखें बदलती रहती हैं। वक्त कभी किसी के लिए नहीं ठहरता। नए साल का सूरज हमारी देहरी पर दस्तक दे चुका है। बीते हुए कल की असफलताओं को पीछे छोड़कर चलिए अब नए सिरे से लिखते हैं सफलता की नई कहानी। ऐसी कहानी जिसमें खुद की तरक्की के साथ देश की तरक्की का अक्स भी सुबह की सुनहरी किरणों की मानिंद रोशन होता हो। ..तो उठिए और लिख डालिए जिंदगी की नई इबारत।

new year 2020 Lucknow of new hopes New dawn and see a new look Photo from the camera
विधानसभा-लोकभवन, फोटो: प्रखर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

2. अपनी आलीशान ऐतिहासिक इमारतों, हिंदी-उर्दू साहित्य, तहजीब और लजीज जायके के लिए मशहूर यह शहर अब तकनीक, लाइफ स्टाइल, अत्याधुनिक इमारतों, फैशन और खेल जगत में भी अपनी पहचान बना चुका है। प्रदेश की तरक्की का केंद्र विधानभवन है जहां से योजनाओं का लाभ हर आम और खास तक पहुंचता है।

new year 2020 Lucknow of new hopes New dawn and see a new look Photo from the camera
1090 चौराहा, फोटो: प्रखर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

3. अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को संजोकर आधुनिकता के साथ कदमताल करते इस शहर का ये नया चेहरा है, जिसने देश दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली है। मुश्किलें कितनी भी हों, हमने उनमें भी खुशहाली का रास्ता खोज लिया है। 1090 चौराहे की यह तस्वीर आधुनिक होते लखनऊ की कहानी बयां करती है। आने वाले वक्त में हमारे शहर की तस्वीर और भी खूबसूरत होगी, इसी आशा के साथ आइए संकल्प लेते हैं कि लखनऊ को साफ-सुथरा रखने में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2020 Lucknow of new hopes New dawn and see a new look Photo from the camera
घंटाघर, फोटो: प्रखर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

4. पिछले कुछ सालों में शहर का दायरा तेजी से बढ़ा है। बाहर से लाखों लोग यहां आए और यहीं के होकर रह गए। यही खासियत है लखनऊ की। यहां जो भी आया वो यहीं का हो गया और अगर यहां से गया भी तो उसके दिल में हमेशा लखनऊ जिंदा रहा। आइए प्रण करते हैं कि हम अपनी इस मेलमिलाप की रिवायत को हमेशा कायम रखेंगे और इसे पूरे देश में फैलाएंगे। इन्हीं बातों को बयां करती हुई है घंटाघर की यह तस्वीर।

विज्ञापन
new year 2020 Lucknow of new hopes New dawn and see a new look Photo from the camera
इकाना स्टेडियम, फोटो: प्रखर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

5. अवध की शाम अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इन शामों की खूबसूरती बढ़ाने में पिछले कुछ सालों में कुछ नए ठिकाने ईजाद किए गए हैं तो खेल की दुनिया में भी शहर ने नए कीर्तिमान गढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लगातार आयोजनों से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम शहर की नई पहचान बनकर उभरा है।

शहर के इस नए डेस्टिनेशन ने निश्चित तौर पर हर उम्र वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। यही नहीं, इकाना स्टेडियम और उसके आसपास नया इलाका भी आकार ले रहा है, जिसमें मॉल, अत्याधुनिक हॉस्पिटल व आवासीय क्षेत्र शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed