फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के राजधानी के इस इलाके में की एंट्री तो किए जाएंगे वापस

Sun, 11 Mar 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Mar 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
no entry without helmet and seat belt in the cantonment area 
हेल्मेट - फोटो : amar ujala

छावनी की सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए यहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट के बिना एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब कोई ढिलाई नहीं चलेगी, यदि आप बिना हेलमेट इधर से गुजरे तो आपको लौटा दिया जाएगा।

no entry without helmet and seat belt in the cantonment area 
seat belt

हाल ही में छावनी परिषद की बैठक में सुरक्षा के मुद्दों को लेकर सदस्यों व सैन्यकर्मियों के बीच काफी बातचीत हुई। इसमें एक ओर जहां वाहन चालकों के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता पर बहस हुई।

no entry without helmet and seat belt in the cantonment area 
डेमो - फोटो : डेमो

वहीं दूसरी तरफ थिमैया रोड को बंद किए जाने व करियप्पा मार्ग पर रात दस के बाद एंट्री पर बैन को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर एडम कमांडेंट ने छावनी को सुंजवां नहीं बनने देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सुंजवां में सेना की वर्दी में देशविरोधी तत्व घुस आए थे। इसलिए लखनऊ छावनी की सुरक्षा को और पुख्ता बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
no entry without helmet and seat belt in the cantonment area 
road shimla

इसी क्रम में सेना की ओर से छावनी की सुरक्षा के लिए हाई डिफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। नीलमथा रोड, करियप्पा मार्ग, सोमनाथ द्वार रोड सहित सभी प्रवेश द्वारों पर कैमरे होने से यातायात नियमों का पालन करवाना भी आसान हो रहा है।

विज्ञापन
no entry without helmet and seat belt in the cantonment area 
ट्रैफिक रूल

दरअसल, इन रास्तों से छावनी में आने-जाने वाले अगर हेलमेट नहीं लगाते हैं तो उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा। उन पर सेना की नजर रहेगी। करीब एक दर्जन जगहों पर सेना की ओर से कैमरे लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed