{"_id":"61430b338ebc3eb72e5e5bd2","slug":"pics-of-ram-temple-construction-from-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: धीरे-धीरे साकार हो रहा राम भक्तों का सपना, राम मंदिर की नींव निर्माण का काम अंतिम दौर में, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: धीरे-धीरे साकार हो रहा राम भक्तों का सपना, राम मंदिर की नींव निर्माण का काम अंतिम दौर में, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। मंदिर की नींव के निर्माण का कार्य अंतिम दौर में हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि नींव की अब तक 46 लेयर पड़ चुकी हैं। 48 लेयर डाली जानी है। इसके बाद राफ्ट का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 तक मंदिर में रामलला का दर्शन भक्तों को प्राप्त होने लगेगा। मंदिर तीन मंजिला होगा गर्भ गृह में रामलला तो दूसरे तल पर राम दरबार विराजित होगा। मंदिर का परकोटा साढ़े 6 एकड़ में बनाया जाएगा।
दरअसल, गुरुवार को मीडिया को बुलाकर मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई और उन्हें निर्माण स्थल के दृश्य उपलब्ध करवाए गए।
दोपहर में मीडिया कर्मियों को राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण कार्य देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारी बारिश के बीच पहुंचे पत्रकारों ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का लाइव प्रसारण किया तो घर बैठे लोग राम मंदिर निर्माण कार्य को देखकर आह्लादित हो उठे।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था जिसके बाद से ही निर्माण कार्य चल रहा है। समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आते हैं और निर्माण टीम के सदस्यों से चर्चा करते हैं। (नींव के निर्माण कार्य का एक दृश्य।)
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि बनने वाला राम मंदिर करीब पांच सौ वर्षों तक सुरक्षित रहेगा। राममंदिर का परिसर इको फ्रेंडली होगा। यहां त्रेतायुग के मनमोहक दृश्यों के साथ भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं पर पूरा फोकस रहेगा। संपूर्ण परिसर 2025 खत्म होने से पहले विकसित हो जाएगा।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
पानी का प्रवाह, पानी से रक्षा, बालू के रिसाव को रोकने के लिए तीन दिशा में रिटेनिंग वॉल बनेगी। जिसे जमीन के अंदर 12 मीटर गहराई तक ले जाया जाएगा। मंदिर में जितनी चौखट लगेंगी वो मकराना के उच्च कवालिटी के सफेद संगमरमर से बनेगी। खिड़कियों में वंशी पहाड़पुर का सैंडस्टोन का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : पीटीआई
राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने के लिए एक मजबूत चट्टान तैयार की जा रही है। इसके लिए 400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। राम भक्त दिसंबर 2023 से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।