सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना के कारण खौफ में जी रही राजधानी, सन्नाटे के बीच कुछ ही लोग निकल रहे बाहर, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
pics of lucknow during lockdown on saturday
- फोटो : amar ujala

 कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण यूपी में हर शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है। इसका असर सड़कों पर नजर आ रहा है। लोग बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।



ऐसी जगहें जहां पर भारी-भरकम भीड़ होती थी वहां सन्नाटा नजर आ रहा है। शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं जो कि बाहर आ रहे लोगों से पूछताछ कर उन्हें वापस घर लौट जाने के लिए कह रहे हैं। आगे देखें तस्वीरें:

Trending Videos
pics of lucknow during lockdown on saturday
- फोटो : amar ujala

बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण लगभग बेकाबू हो चुका है। ऊपर से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने और मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि, अभी भी प्रशासन सामुदायिक संक्रमण से इंकार कर रहा है।

शुक्रवार को सिर्फ यूपी में 2712 नए संक्रमित मिले। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी संक्रमित हो गए वह लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। (पॉलिटेक्निक चौराहे का एक दृश्य।)

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of lucknow during lockdown on saturday
- फोटो : amar ujala

इसके पहले प्रदेश में गुरुवार को 2529 और बुधवार को 2308 नए मरीज मिले थे। शुक्रवार को लखनऊ में नौ मरीजों सहित पूरे प्रदेश में करीब 50 लोगों की मौत हुई। (लखनऊ के घंटाघर इलाके में छाया सन्नाटा।)

pics of lucknow during lockdown on saturday
- फोटो : amar ujala

शहर के अतिव्यस्त रहने वाले लोहिया पथ पर भी कुछ ही वाहन नजर आए। (शनिवार दोपहर का नजारा।)

विज्ञापन
pics of lucknow during lockdown on saturday
- फोटो : amar ujala

हरदोई रोड पर भी वाहन नजर आ रहे हैं। दरअसल, संक्रमण रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। भारत में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 13 लाख पार हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed