{"_id":"5f1bdbb0a7a7322b663c3053","slug":"vikas-dubey-wife-says-he-was-suffering-from-illness-so-he-attacked-on-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी बोलीं, गंभीर बीमारी के कारण विकास को गुस्सा आ जाता था इसलिए इतनी बड़ी वारदात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी बोलीं, गंभीर बीमारी के कारण विकास को गुस्सा आ जाता था इसलिए इतनी बड़ी वारदात की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और आठ पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने मुख्यमंत्री सहित पीड़ित परिवारों से माफी मांगी है। ऋचा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि विकास ने जो कृत्य किया, वह दंडनीय है। इसकी कोई माफी नहीं हो सकती, लेकिन इस कांड से बच्चे और पत्नी का कोई लेना देना नहीं है। वह बार-बार दावा कर रही थी कि गंभीर बीमारी के कारण विकास को गुस्सा आ जाता था इसी कारण उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
ऋचा ने बताया कि 2 जुलाई की रात करीब दो बजे विकास ने फोन कर सूचना दी कि गांव में उसका विवाद हो गया और वह बच्चों को लेकर कहीं छिपने के लिए निकल जाए। इस पर उसकी विकास से काफी कहासुनी हुई। ऋचा ने बताया कि गुस्से में उसने अपना मोबाइल भी पटक दिया। इसके बाद वह पैदल ही दोनों बच्चों को लेकर निकल गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कहां जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
कॉलोनी में देवर का मकान था, लेकिन वह भी घर छोड़ चुके थे। ऐसे में वह फिनिक्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स की छत पर पहुंची, जहां खुले आसमान के नीचे रात में सोती और दिन में बच्चों के साथ इधर-उधर समय काट रही थी। बेटे की बीमारी की वजह से नहीं आई पुलिस के सामने ऋचा के मुताबिक वह वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस के सामने आना चाहती थी, लेकिन बड़ा बेटा बीमार था। डर था कि अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो बड़े बेटे की देखरेख कौन करेगा। पांच दिन बाद वह घर लौट रही थी तभी कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। बड़ा बेटा भी साथ था, लेकिन जूते का फीता खुलने से वह बांधने के लिए रुक गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे छोटे बेटे के साथ पकड़ लिया।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
बच्चों को काबिल बनाने के लिए रहती थी अलग
ऋचा के मुताबिक उसके बच्चे पढ़ने में होशियार थे। उन पर पिता का साया न पड़े। इसलिए अलग रहती थी। बड़ा बेटा एमबीबीएस कर रहा है, जबकि छोटा बेटा भी 10वीं में 91 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुआ है। विकास से शादी के दो साल बाद अलग होकर वह शास्त्री नगर स्थित मायके में रहने लगी थी। सात साल बाद वह लखनऊ आ गई। यहां विकास का आना-जाना था। कभी एक दिन तो कभी दो दिन रुक कर गांव चला जाता था।
विज्ञापन
5 of 5
विकास दुबे व उसका सहयोगी।
- फोटो : अमर उजाला
ऋचा ने बताया कि वह बच्चों के साथ सिर्फ विशेष आयोजन पर ही गांव जाती थी। विकास की करोड़ों रुपये की संपत्ति का दावा गलत है, हकीकत ईडी जांच में सामने आ जाएगी। उसने कहा कि उसे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X