{"_id":"5aacc2bf4f1c1ba8768b5ecf","slug":"police-beaten-protesters-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े थे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से ये सुलूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार के आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े थे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से ये सुलूक किया
Sat, 17 Mar 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के ठाकुरगंज में मासूम बच्ची (3) से बलात्कार करने के आरोपी को फांसी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। विधानभवन पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन बस में लादकर गिरफ्तार किया।
2 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम रिहा किया। बहुजन मुस्लिम महासभा के उपाध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी की अगुवाई में लोगों ने विधानभवन पर इकट्ठा थे।
3 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा न मिलने से नाराज थे। आरोप है कि पुलिस चार्जशीट दाखिल करने में हीलाहवाली कर रही है। मासूम को जबरन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। अध्यक्ष वली मोहम्मद ने कहा कि फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाकर आरोपी अजय को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। डॉक्टरों ने पूरा इलाज किए बगैर बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया।
न्याय के बगैर न हटने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर खदेड़ना शुरू किया। जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में लादना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में शेख सिद्दीकी, वली मोहम्मद, अहमद महबूब, डॉ. महफूज अहमद, निहारिका सिंह, पीड़िता की मां समेत कई घायल हो गए। जिनका बालागंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले गई जिन्हें देर शाम रिहा किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।