{"_id":"5819e7ca4f1c1bac31436ffa","slug":"police-brutally-beats-protesters-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारी को पुलिस ने पीटकर किया अधमरा, दो पुलिसवालों के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारी को पुलिस ने पीटकर किया अधमरा, दो पुलिसवालों के खिलाफ FIR
Wed, 02 Nov 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Nov 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोपाल एनकाउटर के खिलाफ लखनऊ में धरना दे रहे एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया। उसका बचाव करने पहुंचे साथी की भी पुलिस ने पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
2 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक भोपाल में हुए एनकाउंटर की जांच के लिए रिहाई मंच के लोग लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच हजरतगंज थाने से सब इंस्पेक्टर ओंकारनाथ और विजय कुमार पहुंचे।
3 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
पुलिसवालों ने प्रदर्शनकारियों से बैनर हटाने को कहा। प्रदर्शन कर रहे राजीव यादव ने ऐसा करने से मना किया तो पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पुलिसवालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच शकील कुरैशी ने पुलिस को पीटने से रोका तो पुलिस ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं के मुताबिक पुलिस ने इन लोगों को बुरी तरह पीटा और घसीटते हुए ले गए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में ले जाकर राजीव को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई संगठन वहां इकट्ठे हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
घायल को ट्रामा में भर्ती करवाया गया है वहीं कार्यकर्ताओं ने दोनों पुलिसवालों के खिलाफ तहरीर लिखवाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।