फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस के कैमरे का कमाल, कार में बैठे लोगों का बिना हेलमेट में कर दिया चालान, मालिकों के होश उड़े

Mon, 16 Sep 2019 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Sep 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
UP News: Police Imposed Challan on a Car Driver for Helmet
साधना सिंह की इसी कार का हेलमेट में काटा गया चालान - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने के नाम पर लगाए गए कैमरे और पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी गजब चालान कर रहे हैं। इन कैमरों की खास बात है कि कार सवारों को बिना हेलमेट का चालान कर दे रहे हैं। यहीं नहीं साथ में काली फिल्म का भी चालान रसीद भेज रहे हैं। चालान घर पहुंचने के बाद कार मालिकों के होश उड़ गए कि अब कार में काली फिल्म तो उतरवानी ही पड़ेगी साथ में हेलमेट लगाकर चलना होगा।



UP News: Police Imposed Challan on a Car Driver for Helmet
चालान - फोटो : अमर उजाला

हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस के जिम्मेदार तकनीकी खामियां बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। महानगर निवासी विज्ञानपुरी विस्तार सेक्टर-सी निवासी साधना सिंह के पास कार है। साधना के मुताबिक, 11 जुलाई को उनकी कार का चालान चिनहट इलाके में कटा।

UP News: Police Imposed Challan on a Car Driver for Helmet
इसी कार का हेलमेट में काटा चालान - फोटो : अमर उजाला

यातायात पुलिस लाइन से जो चालान गया है, उसमें उनकी गलती बताई गई कि कार में गहरे काले रंग की फिल्म लगी थी। वहीं उन्होंने कार चलाते समय हेलमेट भी नहीं पहना था। ई-चालान का लिफाफा घर पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की तैयारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Police Imposed Challan on a Car Driver for Helmet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वहीं विनम्रखंड-1 निवासी रीता श्रीवास्तव की कार का भी यातायात पुलिस ने काली फिल्म लगने और बिना हेलमेट के चलाने का आरोप लगाते हुए चालान भेज दिया। चालान मिलने के बाद उनका परिवार परेशान हो गया। परिवारीजनों के मुताबिक यातायात  पुलिस की इस मनमाने रवैये के खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
UP News: Police Imposed Challan on a Car Driver for Helmet
प्रतीकात्मक तस्वीर
नंबर भरने में हो जाती है गलती
चालान करते समय नंबर दर्ज कराया जाता है। यह काम मैनुअली होता है। नंबर भरने के दौरान गलती हो गई होगी। इस वजह से काली फिल्म और बिना हेलमेट का चालान गया है। इस तरह के चालान पाने वाले कार चालक, मालिक या पीड़ित शुक्रवार को यातायात पुलिस लाइन में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसकी सुनवाई उच्चाधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। साथ ही समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। - पूर्णेंदु सिंह, एएसपी यातायात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed