सब्सक्राइब करें

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit: सात घंटे तक नभ, थल और जल सब रहा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे जवान

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 03:44 PM IST
सार

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit: सात घंटे तक रामनगरी में नभ, थल और जल सब अलर्ट पर रहा। राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा घेरा फुलप्रूफ रहा। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे। आयोजन से पहले हाईवे सील रहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Skies, Land, and Water Remained on High Alert for Seven Hours
जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार पर सुरक्षा पहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन पर बृहस्पतिवार को सात घंटे तक नभ, थल और जल सभी मार्गों पर अलर्ट रहा। सभी प्रमुख बिंदुओं पर सुरक्षा घेरा अभेद्य किया गया। आयोजन स्थल पर बहु स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया। यहां से बगैर अनुमति के परिंदा भी पर नहीं मार सका।



बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे राष्ट्रपति महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरीं। यहां से वाहनों के काफिले के साथ वह राम मंदिर की ओर रवाना हुईं। उनके आगमन से लगभग तीन घंटे पूर्व ही हर तरफ अलर्ट जारी कर दिया गया। 

Trending Videos
President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Skies, Land, and Water Remained on High Alert for Seven Hours
राम मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर और लखनऊ हाईवे को सील कर दिया गया। दोनों तरफ बैरिकेडिंग करके वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में वह लखनऊ हाईवे से मोहबरा, टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर के 11 नंबर द्वार से प्रवेश कीं तो परिसर में अलर्ट जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Skies, Land, and Water Remained on High Alert for Seven Hours
मंदिर परिसर में भ्रमण करतीं राष्ट्रपति, साथ में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विभिन्न स्थलों पर निगरानी के लिए लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मी मुस्तैद किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों को सुबह से ही रोक दिया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा घेरे के बाद सीआरपीएफ, एटीएस, एनएसजी स्नाइपर व सिविल पुलिस के जवान तैनात रहे।
President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Skies, Land, and Water Remained on High Alert for Seven Hours
राष्ट्रपति ने रामदरबार का पूजन कर आरती उतारी। - फोटो : amar ujala
हाईवे पर स्थित मकानों की छतों पर सशस्त्र जवान निगरानी करते रहे। सरयू नदी में जल पुलिस की विशेष टुकड़ी तैनात रही, जो नदी में होने वाली हर हलचल पर नजर गड़ाए रही।
 
विज्ञापन
President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Skies, Land, and Water Remained on High Alert for Seven Hours
जांच के बाद ही वाहनों को मिला प्रवेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ पुलिस व खुफिया एजेंसियों की विशेष टीम अलर्ट रही। येलो जोन व हनुमानगढ़ी स्थित कंट्रोल रूम से एक विशेष टीम सीसीटीवी कैमरों पर नजर जमाए रही। किसी तरह की संदिग्ध हलचल पर तत्काल संबंधित स्थल पर अलर्ट का संदेश प्रसारित होता रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed