फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Big News: राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; अबान की मौत पर अली-उमर को पैरोल

Sat, 08 Aug 2026 06:02 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Rahul Gandhi interacts with students Yogi showers flower petals on Kanwariyas Ali and Umar granted parole
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Rahul Gandhi interacts with students Yogi showers flower petals on Kanwariyas Ali and Umar granted parole
प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

राहुल गांधी का छात्रों से संवाद

Rahul Gandhi In Prayagraj:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Rahul Gandhi interacts with students Yogi showers flower petals on Kanwariyas Ali and Umar granted parole
मुजफ्फरनगर में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

योगी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शिव चौक पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिव चौक के ऊपर कई बार चक्कर लगाता रहा और इस दौरान नीचे मौजूद कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। पुष्पवर्षा के दौरान शिव चौक पर कांवड़ियों में उत्साह नजर आया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi interacts with students Yogi showers flower petals on Kanwariyas Ali and Umar granted parole
अली, उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अली और उमर को मिली पैरोल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को बुआ परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत ने दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Rahul Gandhi interacts with students Yogi showers flower petals on Kanwariyas Ali and Umar granted parole
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

भाजपा ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की सूची के अनुसार छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed