फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: City traffic will be disrupted on Sunday, with three simultaneous diversions; these routes will be no

लखनऊ: रविवार को बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, एक साथ तीन डायवर्जन रहेंगे सक्रिय; इन रास्तों पर होगी नो एंट्री

Sat, 08 Aug 2026 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Aug 2026 08:07 PM IST
सार

Lucknow traffic: लखनऊ में रविवार को ट्रैफिक बदला हुआ रहेगा। सीएम योगी सुबह नौ बजे तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Lucknow: City traffic will be disrupted on Sunday, with three simultaneous diversions; these routes will be no
लखनऊ की सड़कों पर होगी नो एंट्री? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार को तीन डायवर्जन प्लान लागू रहेंगे। सुबह नौ बजे और शाम को चार बजे हजरतगंज व आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित किया गया है। सुबह नौ बजे कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, शाम को चार बजे सीएसआई क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसकी वजह से डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन


वहीं, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके कारण वहां पर यातायात परिवर्तित रहेगा। ऐसे में अगर आप छुट्टी के दिन परिवार के साथ निकल रहे हैं तो डायवर्जन प्लान का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से यातायात व्यवस्था
- समतामूलक चौराहा से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह ग्रीन कॉरिडोर या ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सामाजिक प्रतीक स्थल ढ़ाल से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी से ग्रीन काॅरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर जाएगा।
- 1090 चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा या समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी तिराहा से ग्रीन काॅरिडोर होकर जाएगा।
- लालबत्ती चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह कटाईपुल चौराहा, दिलकुशा तिराहा से पिपराघाट गोल चक्कर चौराहा या अहिमामऊ अंडरपास चौराहा होकर जाएगा।
- सिसेंडी तिराहा से डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, अशोकलाट चौराहा या एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा, कटाईपुल चौराहा होकर जाएगा।

- रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज चौराहा के मध्य सामान्य यातायात पूर्णतयः प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात रॉयल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या आईटीएमएस तिराहा, अशोकलाट चौराहा कैसरबाग होकर जाएगा।
- गोल्फ क्लब चौराहा से पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक यातायात पूर्णतयः प्रतिबंधित रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले जियामऊ मोड़ से डीजीपी आवास तिराहा होकर जाएंगे।

- अल्का तिराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डनलफ तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होकर जाएगा।
- मेफेयर तिराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डनलफ तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होकर जाएगा।

- बाल्मीकी तिराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डनलफ तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होकर जाएगा।
- सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह अशोकलाट चौराहा या हनुमान सेतु तिराहा से ग्रीन कॉरिडोर के रास्ते जा सकेगा।

सुबह 10 बजे से ट्रैफिक में बदलाव

- छनदोइया चौराहे से कोई भी वाहन मछली मंडी, अंधा की चौकी की तरफ नहीं जा सकेगा। यह छनदोइया चौराहे से दाएं होकर अवंतीबाई चौराहा, जेहटा रोड होकर हरदोई की ओर जा सकेंगे।
- हरदोई से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन दुर्गागंज चौराहे से दाएं या बाएं होकर जा सकेंगे।

शाम चार बजे यातायात व्यवस्था

- बंदरियाबाग चौराहा से डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह लालबत्ती चौराहा, सिसेंडी तिराहा या गोल्फ क्लब चौराहा, पार्क रोड चौराहा होकर जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सिसेंडी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या पार्क रोड चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह रॉयल होटल चौराहा, सिसेंडी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या पार्क रोड चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed