{"_id":"5825ce614f1c1b6729b3aaf1","slug":"rajnath-singh-speaks-over-black-money-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जरूरी था 500-1000 के नोट बंद करना: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जरूरी था 500-1000 के नोट बंद करना: राजनाथ सिंह
Sat, 12 Nov 2016 01:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने पर कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए यह कदम जरूरी था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर जो प्रहार किया है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। चंद लोगों के पास नकद राशि के रूप में जमा काले धन का नुकसान गरीबों व ईमानदारों को भुगतना पड़ रहा था।
2 of 5
गृहमंत्री शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार की चर्चा हमेशा से होती आई है, लेकिन इसे खत्म करने की दिशा में किसी ने कदम नहीं उठाया। चुनावों में काले धन का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। वोट के लिए शराब व नोट बांटने का काम भी इसी काले धन से होता है।
3 of 5
राजनीति में भ्रष्टाचार कैसे खत्म हो, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार के इस फैसले से काली कमाई करने वाले लोग जरूर दिवालिया हो गए हैं, लेकिन इससे अमीर व गरीब के बीच की खाई कम होगी। इसका नुकसान केवल काली कमाई करने वालों को ही हुआ है। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए। राजनीति समाज व देश को अच्छा बनाने के लिए की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देश के लिए अच्छा है कदम
मायावती द्वारा इसे आर्थिक आपातकाल करार देने के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि आप अर्थशात्रियों से सरकार के इस फैसले के बारे में पूछिए। यह फैसला देश के लिए अच्छा कदम है। यूपी चुनाव पर पड़ने वाले असर के बारे में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस बारे में आप हमसे बेहतर जानते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केंद्र सरकार ने पारदर्शिता से किया काम
राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में पारदर्शिता से काम किया है। भ्रष्टाचार का एक भी आरोप पीएम मोदी या किसी मंत्री पर नहीं लगा है। कोल ब्लॉक का आवंटन हो या फिर ई-ऑक्शन, सभी में ईमानदारी से काम हुआ है। इससे सरकार को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।