फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड : लखनऊ में प्रदर्शन करने पर सपाइयों पर लाठीचार्ज, अयोध्या में 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Oct 2020 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party protest in Lucknow against Hathras Kand.
- फोटो : amar ujala

हाथरस कांड को लेकर यूपी में बवाल जारी है। इसे लेकर शुक्रवार सुबह हजरतगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ले जाने लगी लेकिन सपाई फिर सड़कों पर आ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर के लिए पुलिस भी बेबस रही। हालात नियंत्रण से बाहर जाते देखकर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया।



वहीं, समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने पर अयोध्या नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक सुनील यादव की तहरीर पर सपा नेता जय सिंह यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी ने अयोध्या में कैंडल मार्च निकाला था।

Samajwadi Party protest in Lucknow against Hathras Kand.
- फोटो : amar ujala

पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक इंदल रावत को भी गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों का कहना है कि प्रदेश में जंगलराज है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ से राज्य नहीं संभल रहा है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Samajwadi Party protest in Lucknow against Hathras Kand.
- फोटो : amar ujala

बता दें कि सपाइयों ने गुरुवार को भी प्रदर्शन किया था। दरअसल हाथरस कांड पर सरकार व प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता जीवित नहीं बच सकी और जब विपक्ष ने आवाज उठाई तो सरकार सवालों के घेरे में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party protest in Lucknow against Hathras Kand.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन करते सपाई।

विज्ञापन
Samajwadi Party protest in Lucknow against Hathras Kand.
- फोटो : amar ujala

विपक्ष द्वारा हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिजनों से बात की और उन्हें मुआवजा उपलब्ध करवाया। हालांकि, पीड़िता के परिवार से अभी विपक्ष के किसी नेता को नहीं मिलने दिया गया है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी हाथरस गए तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और राहुल गांधी से भी धक्का-मुक्की की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed