सब्सक्राइब करें

शरद यादव बोले- लव जेहाद, तीन तलाक... भाजपा का हर मुद्दा बांटने वाला

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Nov 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
sharad yadav speech in silver jubliee programme of Samajwadi Party.

जदयू नेता शरद यादव ने समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लव जेहाद, तीन तलाक... भाजपा का हर मुद्दा देश को बांटने वाला है।

Trending Videos
sharad yadav speech in silver jubliee programme of Samajwadi Party.

उन्होंने कहा कि देश के हालात बेहद खराब हैं। भोपाल में विचाराधीन कैदियों को एनकाउंटर में मार दिया गया। अगर वो अपराधी थे तो उन्हें सजा देना कोर्ट का काम है। कश्मीर जल रहा है। पैलेट गन का इस्तेमाल कर 250 नौजवानों की आंखें फोड़ दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sharad yadav speech in silver jubliee programme of Samajwadi Party.

उन्होंने मंच पर बैठे मुलायम सिंह यादव व अन्‍य नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनमें से कोई नेता ऐसा नहीं है, जिसने अन्याय के खिलाफ लड़ाई न लड़ी हो, लाठियां न खाई हो।

sharad yadav speech in silver jubliee programme of Samajwadi Party.

उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव से ही केंद्र में सत्ता की चाबी मिलेगी। इसलिए जरूरी है कि समाजवादी धारा के सभी दल आपसी मतभेद भुलाएं, दिल बड़ा करें तभी यूपी सहित अन्य राज्यों में समाजवादी सरकारें बनेंगी।

विज्ञापन
sharad yadav speech in silver jubliee programme of Samajwadi Party.

वहीं, उन्होंने एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि 1974-75 व अब के हिंदुस्तान में काफी फर्क है। आज का नौजवान जान लगा देगा पर मीडिया पर हाथ नहीं आने देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed