{"_id":"57cfc8aa4f1c1b2556318a6f","slug":"story-of-kinnar-rubina-who-burnt-alive-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुबीना हत्याकांड: बीवी और बच्चों को छोड़ उस्मान बना था किन्नर, पढ़ें कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुबीना हत्याकांड: बीवी और बच्चों को छोड़ उस्मान बना था किन्नर, पढ़ें कहानी
हसनगंज के शिवनगर खदरा में बीते दिनों किन्नर रूबीना नशे की हालत में जिंदा जलाई गई थी। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने उसके साथ बैठकर शराब पी। नगदी-गहनों के साथ दोनों मोबाइल लूटने के बाद रूबीना पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और स्कूटी लेकर फरार हो गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें गरीब उस्मान के रईस रुबीना बनने की कहानी...
2 of 11
रुबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों रुबीनी की हत्या के बाद पुलिस ने दो किन्नरों गुड्डन व फिजा और नौकरानी नसरीन से पूछताछ की और अक्सर रूबीना के घर जाने वाले नाई को हिरासत में लिया है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश की जा रही है। सीओ महानगर विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने बुरी तरह जले रबीना के शव के पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि की है।
3 of 11
रुबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
कमरे में मिले शराब के दो खाली ग्लास, खुली सेफ व लॉकर और बिखरा सामान बता रहा था कि किसी ने उसके साथ शराब पी। आशंका है कि नशे में धुत होने के बाद उसके साथी ने ही सेफ-लॉकर व अन्य सामान खंगाला। नगदी-गहनों के साथ रबीना के दो मोबाइल लूटे और जलाने के बाद स्कूटी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
रुबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
रबीना की शिष्य किन्नर गुड्डन व उसकी साथी फिजा से पूछताछ करके पता लगाया गया कि रबीना उनके घर से स्कूटी लेकर किस समय अपने घर के लिए रवाना हुई और वह किन रास्तों से जाती थी।
विज्ञापन
5 of 11
रुबीना मर्डर
- फोटो : amar ujala
रुबीना के घर खाना पकाने वाली नसरीन से भी पूछताछ की गई है। वहीं, नाई ने रुबीना से संबंध कुबूलते हुए कहा कि वह फेशियल व हेयरकलर लगाने अक्सर रबीना के घर जाता था और वह पैसे देती थी। उसने कहा कि रबीना रविवार देरशाम कुछ देर के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हुई लेकिन, वह घर कब लौटी इसकी जानकारी नहीं है। पढ़ें दो बच्चों के बाप उस्मान के रुबीना बनने की कहानी...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।