सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक की बहन-बहनोई को बंधक बनाकर लूटपाट, बुरी तरह पीटने के बाद पैर छूकर मांगी माफी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
theft in the house of MLA's sister

असलहाधारी बदमाशों ने शुक्रवार आधी रात हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू की मानकनगर निवासी बहन गीता सिंह के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने गीता और उनके पति सुधीर कुमार पर असलहे तानकर उन्हें बंधक बनाया और लूटपाट की। करीब 40 मिनट तक दहशत फैलाने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। शनिवार सुबह वारदात की सूचना मिली तो पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र सहित आलमबाग सीओ संजीव कुमार सिन्हा सहित पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।



एएसपी पूर्वी ने बताया कि गीता सिंह मानकनगर के बहादुरखेड़ा सिंगारनगर में रहती हैं और हसनगंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके पति सुधीर कुमार रेलवे से बतौर इंजीनियर सेवानिवृत्त हैं। बेटी दीपाली पांडीचेरी में एमबीबीएस व बेटा मानस आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मकान के पिछले हिस्से में दंपती के अलावा एक किराएदार अनुज परिवार सहित रहता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे दंपती कमरे में सो रहे थे तभी ड्राइंगरूम का दरवाजा तोड़कर दो बदमाश भीतर घुस आए। बदमाशों ने बेडरूम में घुसकर दंपती पर तमंचे तान दिए और धमकाते हुए जेवर-रुपया मांगा। बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया और मुंह दबाकर मारपीट की।

Trending Videos
theft in the house of MLA's sister

इसके बाद गीता के कान के बाले, अंगूठियां, गले की चेन उतरवा ली। गीता के पर्स में रखे 11 हजार व सुधीर के पर्स से दस हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने अलमारियों में रखे जेवर-नकदी व अन्य कीमती सामान भी समेट लिया। करीब 40 मिनट बाद बदमाश भाग गए। जाने से पहले उन्होंने सुधीर के दो मोबाइल फोन पटककर तोड़ डाले जबकि गीता का मोबाइल साथ ले गए।

वारदात के बाद दंपती रातभर दहशत में रहे। सुबह सुधीर ने विधायक को फोन कर वारदात की सूचना दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने एसएसपी दीपक कुमार को फोन कर सूचना दी और आनन-फानन लखनऊ आ गए। एएसपी पूर्वी ने बताया कि दो बदमाश मकान में घुसे थे, जबकि एक के बाहर बाइक पर खड़े होने की आशंका जताई जा रही है। गीता के घर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। गली के एक मकान में कैमरा लगा मिला है, जिसकी फुटेज निकलवाई जा रही है। सर्विलांस की टीम गीता के मोबाइल पर नजर रखे है। क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीमें बदमाशों के पीछे लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in the house of MLA's sister

लूटपाट के दौरान पीटा, भागते वक्त पैर छूकर मांगी माफी
विधायक ने बताया कि बदमाशों ने बहनोई सुधीर कुमार को पीटा। चेहरे पर लात मारी, जिससे नाक से खून निकल आया। बहन के बाल पकड़कर खींचे। भागते वक्त उन्होंने बहन के पैर छूकर माफी मांगी। गीता ने बताया कि बदमाशों ने जब जान से मारने की धमकी दी तो वह घबरा गईं। उन्होंने कहा कि छोटे भाई आलोक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पूरा परिवार पहले से ही परेशान हैं। क्या आप लोगों को यह सब करते हुए अच्छा लग रहा है? यह सुनकर एक बदमाश बोला, मां जी आपके साथ जो हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ। हम भी जो कर रहे हैं, वह गलत है। यह कहकर बदमाशों ने गीता के पैर छुए और दीवार फांदकर भाग गए।

theft in the house of MLA's sister

परिवार के लोग परेशान न हों, इसलिए नहीं दी वारदात की खबर
गीता ने वारदात की जानकारी परिवारीजनों को देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि दो सप्ताह पहले ही आगरा एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के पास छोटे भाई आलोक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पूरा परिवार गम में था। ऐसे में अगर वह लूटपाट की सूचना देतीं तो परिवारीजन परेशान हो जाते। शनिवार सुबह गीता स्कूल चली गईं, तब सुधीर ने विधायक को फोन कर घटना के बारे में बताया।

बगल के कमरे में सो रहे किराएदार को भी नहीं लगी भनक
बदमाशों को देखकर गीता और सुधीर इतनी दहशत में आ गए थे कि उनके मुंह से चीख तक नहीं निकल सकी। बदमाश इतनी खामोशी से मारपीट व लूटपाट करते रहे कि पड़ोस के कमरे में सो रहे किराएदार अनुज व उसके परिवारीजनों को भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि अनुज भी हसनगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। वह पत्नी अनीता व बेटे सोनू के साथ रहता है।

विज्ञापन
theft in the house of MLA's sister

जींस-शर्ट पहने थे लुटेरे, हंसकर कर रहे थे बातचीत
गीता ने बताया कि बदमाश नई उम्र के थे और जींस-शर्ट पहने थे। चेहरा खुला था। वह आराम से हंसकर बातचीत कर रहे थे। पुलिस को उन्होंने बदमाशों का हुलिया और कद-काठी बताई, जिसके बाद स्केच बनवाने की तैयारी की जा रही है। एएसपी पूर्वी का कहना है कि जिस तरह बदमाशों को मकान के बारे में पूरी जानकारी थी, ऐसा लग रहा है कि वारदात में कोई परिचित ही शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed