सब्सक्राइब करें

UP Big News: फ्रंट फुट पर खेल रहीं मायावती, मस्जिद पर गरजा बुलडोजर; मथुरा-एटा और हरदोई में भीषण हादसे...12 मरे

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 06:00 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Mayawati attacks govts in review meeting bulldozers destroy mosque six died in Mathura accident
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos
UP Big News: Mayawati attacks govts in review meeting bulldozers destroy mosque six died in Mathura accident
मायावती ने लखनऊ में बैठक की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आज की पहली खबर यूपी की राजनीति से है। इन दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार फ्रंट फुट पर सक्रिय हैं। चाहे यूजीसी पर मुखरता से अपनी बात रखना हो या फिर 'घूसखोर पंडत' पर टिप्पणी करना। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने राजधानी लखनऊ में बैठक की। इस दौरान मुस्लिमों व अल्पसंख्यकों की हालात दयनीय बताई। कहा कि केंद्र व राज्यों में पूर्व या फिर वर्तमान सरकारों ने इन पर कभी ध्यान नहीं दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Big News: Mayawati attacks govts in review meeting bulldozers destroy mosque six died in Mathura accident
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद
दूसरी खबर बरेली जिले से है। यहां भोजीपुरा के पिपरिया गांव में अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई थी। शनिवार को सदर तहसील की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। कुछ ही देर में मस्जिद को जमीदोंज करा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार, इस अवैध ढांचे को ध्वस्त करके सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करा ली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
 
UP Big News: Mayawati attacks govts in review meeting bulldozers destroy mosque six died in Mathura accident
Mathura Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज की तीसरी बड़ी खबर मथुरा जिले से है। यहां भीषण हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे के ग्रीन जोन में बस से उतरकर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने कुचल दिया। छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर बहता खून और लाशों का ढेर देख लोगों की रूह कांप गई। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
 
विज्ञापन
UP Big News: Mayawati attacks govts in review meeting bulldozers destroy mosque six died in Mathura accident
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
यह खबर हरदोई जिले से है। यहां सुरसा थाना क्षेत्र के फारमपुरवा के पास डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में भाई-बहन और मौसी की मौत हो गई। तीनों लोग तिलक समारोह में शामिल होकर हरदोई लौट रहे थे। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़ भाग निकला। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed